रायपुर। आईएएनएस-सी वोटर गवर्नेंस इंडेक्स सर्वे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को सबसे बेस्ट मुख्यमंत्री मन है। इस सर्वे भूपेश बघेल ने चौथी पारी खेल रहे उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पीछे छोड़ दिया है।

आईएएनएस-सी वोटर गवर्नेंस इंडेक्स के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। बघेल को देश के सभी मुख्यमंत्रियों के बीच सर्वोच्च लोकप्रियता रेटिंग प्राप्त हुई है। आईएएनएस ने अपनी सर्वे रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि बघेल ने छत्तीसगढ़ में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें निजी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करना शामिल है, जिन्होंने कोविड -19 के लिए माता-पिता / अभिभावकों को खो दिया है। महतारी दुलार योजना के तहत ऐसे बच्चों की पढ़ाई का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार वहन कर रही है।
सी वोटर और आईएएनएस के द्वारा कराए गए देश व्यापी सर्वे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश भर के मुख्यमंत्रियों में बेस्ट परफार्मिंग मुख्यमंत्री चुने गए हैं।प्रदेश की जनता के बीच अन्य मुख्यमंत्रियों की तुलना में सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री भी हैं। सी-वोटर के संस्थापक यशवंत देशमुख ने कहा ऐसे मुख्यमंत्रियों को लोगों ने पसंद किया है जिनमें निर्णय लेने की क्षमताएं हैं और जिनके काम करने की शैली सीईओ जैसी है। आईएएनएस ने अपनी सर्वे रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि सीएम भूपेश ने छत्तीसगढ़ में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। निजी स्कूलों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा तथा कोविड में परिजनों को खो चुके बच्चों के लिए महतारी दुलार योजना शुरू करने को सबसे अहम काम माना गया है। नीति आयोग की एसडीजी इंडिया इंडेक्स रिपोर्ट 2020-21 के मुताबिक सतत् विकास लक्ष्यों के लैंगिक समानता पैरामीटर पर छत्तीसगढ़ देश में बेहतर प्रदर्शन करने वाला राज्य है। नीति आयोग 115 संकेतकों पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति को ट्रैक करता है। पिछले साल, छत्तीसगढ़ ने लैंगिक समानता पैरामीटर पर 43 अंक हासिल किए और भारत में सातवें स्थान पर था। इस साल छत्तीसगढ़ ने 61 स्कोर किया और चार्ट में शीर्ष स्थान पर रहा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जनता का यह विश्वास उनके सेवा और समपर्ण का प्रतिफल है। जबाबदेह और संवेदन शील सरकार और जनहित को सर्वोपरि रखने के उनके उद्देश्य के कारण ही प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री और उनकी सरकार से खुश है। इसी कारण लोकप्रियता और सुशासन में भूपेश बघेल ने अपने समकालीन देश भर के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सर्वोत्तम चुने जाने से प्रदेश का भी मान बढ़ा है। यह सम्मान उनके सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं का प्रतिफल है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री, शैलेश नितिन त्रिवेदी, गिरीश दुबे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 19, 2026पचपेड़ी में बलवा, प्राणघातक हमला करने वाले 2 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार, मोटरसाइकल से टकराने के बाद किया था हमला
बिलासपुरMay 19, 202690 किलो गांजा से साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार, ऑटो में भरकर ले जा रहे थे मटियारी
बिलासपुरMay 18, 2026फार्म हाउस में पुलिस का छापा, फड़ संचालक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, लाखों के नगदी समेत चारपहिया जप्त
बिलासपुरMay 17, 20262 पत्थरबाज गिरफ्तार, सड़क में दौड़ने वाले वाहनों पर फेंकते थे ईंट और पत्थर
