जशपुर। दुर्गा विसर्जन के लिए निकले ग्रामीणों को गाड़ी से कुचलने के बाद पत्थल गांव थाना के थानेदार से लेकर आरक्षक समेंत 50 पुलिस कर्मियों को हटा दिया गया है। पहले थानेदार को लाइन अटैच किया गया फिर एसआई को सस्पेंड किया गया अब 16 आरक्षकों को भी लाइन अटैच कर दिया गया है।

पत्थलगाँव की घटना के बाद मचे शियासी बवाल के बाद थाने के एक एक पुलिसकर्मियों को हटाकर नए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। पत्थलगाँव की घटना के बाद सबसे पहले थानेदार को लाईंन अटैच किया गया फिर एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया था। अब जिले के SP विजय अग्रवाल ने 16 आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया गया है। इस करवाई के बाद निरीक्षक, एएसआई सहित 50 के करीब पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र के नागरिकों द्वारा पूरे थाने के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की जा रही थी। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पत्थलगाँव मे तैनात सभी पुलिसकर्मियो को बदल दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों दुर्गा विसर्जन के लिए बाजे-गाजे के साथ निकले भक्तों कार ने कुचल दिया था। इस घटना से एक ब्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए थे। जिसमें से 7 की हालत गम्भीर थी। अभी भी कई लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा था। घटना के बाद पत्थल गांव में पुलिस विभाग के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट गया था। क्षेत्र के नागरिक थाने के सभी कर्मचारियों के खिलाफ करवाई की मांग कर रहे थे।

Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
