पत्थलगांव। दुर्गा विसर्जन के लिए निकले भक्तों को कार से कुचलने वाले कार के मालिक और गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार मालिक को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है जबकि गांजा तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पत्थलगांव में कार से लोगों को कुचलने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जशपुर पुलिस की विशेष टीम ने कार मालिक को मध्यप्रदेश के सिंगरौली से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में गिरफ्तार आरोपी को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गांजा तस्करी का सरगना भी गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी पींटू सिंह को भी पुलिस की विशेष टीम ने सिंगरौली से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस दूसरे आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों दुर्गा विसर्जन के लिए बाजे-गाजे के साथ निकले भक्तों कार ने कुचल दिया था। इस घटना से एक ब्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए थे। जिसमें से 7 की हालत गम्भीर थी। अभी भी कई लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा था। घटना के बाद पत्थल गांव में पुलिस विभाग के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट गया था। क्षेत्र के नागरिक थाने के सभी कर्मचारियों के खिलाफ करवाई की मांग कर रहे थे। इस मामले में पत्थलगांव थाने में पदस्थ थाना प्रभारी समेत 50 पुलिस कर्मियों को हटाया जा चुका है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
