बिलासपुर। केन्द्रीय कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से देय 3 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता के दीपावली पूर्व भुगतान करने की धोषणा करने के बाद आज राजस्थान सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता बढ़ा केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर मंहगाई भत्ता देने की घोषणा कर दी हैं , कल ही मध्यप्रदेश सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा देते हुए मंहगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर दी है, केंद्र सरकार एवं विभिन्न राज्यों की राज्य सरकारों की अपने कर्मचारियों के लिए मंहगाई भत्ता में वृद्धि के बाद अब छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को मुख्यमंत्री भूपेश बधेल द्वारा छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मण्डल से हुए चर्चा व आश्वासन के अनुरूप अब 11 प्रतिशत् के स्थान 14 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता दिपावली पूर्व दिए जाने की धोषणा किए जाने की अपेक्षा है । ताकि प्रदेश लाखों कर्मचारी व उनके परिजन विगत् दो वर्षो से करोना काल में दिवाली नहीं मना पाएं थे। अब इस वर्ष अच्छी फसल के साथ उत्साहपूर्वक दिपावली मना सकेगें।
कर्मचारी नेता अमित कुमार नामदेव ने बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर पिछले 3 सितंबर को सामूहिक अवकाश लेकर शासन का ध्यान आकृष्ट किया गया था। इसके तत्काल बाद मुख्यमंत्री निवास से फेडरेशन के प्रतिनिधियों की चर्चा हुई थीं। मुख्यमंत्री भूपेश बधेल ने स्वयं 1 जुलाई 2019 का लंबित 5 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता देने की धोषणा की थी तथा शेष 11 प्रतिशत् के लिए दीपावली तक का इंतजार करने कहा था। चूंकि अब केन्द्रीय कर्मचारी एवं कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में भी कर्मचारियों का 1 जुलाई 2021 से 3 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता दिपावली पूर्व देने की धोषणा किए जाने से केन्द्रीय कर्मचारियों एवं राजस्थान के कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 28 प्रतिशत् से बढ़कर 31 प्रतिशत् हो जावेगा। इसी प्रकार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा 1 जुलाई 2019 एवं 1 जनवरी 2020 के मंहगाई भत्ता के दो किश्त क्रमशः 5 प्रतिशत् एवं 03 प्रतिशत् का भुगताान दिपावली पूर्व किए जाने की धोषणा के बाद मध्यप्रदेश के कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 12 प्रतिशत् से 8 प्रतिशत् वृद्वि होने के कारण अब 20 प्रतिशत् जावेगा। छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को 1 जुलाई 2019 से 12 प्रतिशत् के स्थान पर 5 प्रतिशत् वृद्वि किए जाने के बाद 17 प्रतिशत ही है। इस प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों से 11 प्रतिशत् कम पाने वाला छत्तीसगढ़ का कर्मचारी अब 14 प्रतिशत् पीछे तथा मध्यप्रदेश के कर्मचारियों से 17 प्रतिशत् पाने वाला छत्तीसगढ़ का कर्मचारी 3 प्रतिशत् पीछे हो जावेगा। अमित कुमार नामदेव ने बताया कि दीपावली के पर्व में छत्तीसगढ़ का कर्मचारी केन्द्रीय कर्मचारियों एवं कई राज्यों के कर्मचारियों से मंहगाई भत्ता के मामले में पीछे है। प्रदेश के कर्मचारियों के लिए गौरव का विषय है कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री आज नंबर 1 पर आये है। इसलिए मंहगाई भत्ते के मामले में भी नंबर 1 आने की अपेक्षा प्रदेश के लाखों कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री जी से की है।
कर्मचारी नेता अमित कुमार नामदेव ने राज्य सरकार से मांग की है कि वर्तमान परिस्थितियों में निरंतर बढ़ती डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्वि से प्रदेश का कर्मचारी मंहगाई के मार को झेल नहीं पा रहा है। इसलिए मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप दीपावली पूर्व मंहगाई भत्ता भुगतान हो जाने से बढते हुए मंहगाई से प्रदेश का कर्मचारी संघर्ष कर सके
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 2, 2026घातक हथियार अड़ाकर लूट का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार, गांव वालों ने घेरा तो बाइक छोड़कर भाग गए
बिलासपुरApril 2, 2026जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी दोषी करार, सरेंडर करने हाईकोर्ट ने दिया 3 सप्ताह का समय
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
