रायपुर। नए साल से नए जिले अस्तित्व में आ जाएंगे। संबंधित जिलों के कलेक्टरों से दावा-आपत्ति मंगाकर 21 दिसम्बर तक अभिमत मंगाया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा घोषित चार नए जिले एक जनवरी से अस्तित्व में आ जाएंगे। जानकारी के अनुसार सरकार ने अफसरों से कह दिया है कि नए साल में नए जिले की तैयारी करें। इसी दृष्टि से नए जिले के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। 20 अक्टूबर को नए जिले का राजपत्र में प्रकाशन हो गया। इसके अगले दिन 21 अक्टूबर को राजस्व विभाग ने राजनांदगांव, जांजगीर, बलौदाबजार और रायगढ जिले के कलेक्टरों को पत्र भेज कहा है कि नए जिले के संबंध में दावा आपत्ति मंगा कर उसका निराकरण कर 21 दिसंबर तक अपना अभिमत दें।गौरतलब है मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रदेशवासियों के लिए ऐतिहासिक सौगात का ऐलान किया था। सीएम भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडा वंदन के बाद प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए छतीसगढ़ में जिलों का पुनर्गठन करते हुए चार नए जिले गठित करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने मोहला-मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मनेन्द्रगढ़ नाम से चार नए जिले बनाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही प्रदेश में 18 नई तहसीलों के गठन की भी घोषणा की थी। गौरतलब है कि छतीसगढ़ में इस समय कुल जिलों की संख्या 28 है। सरकार ने चार और जिले बनाने का ऐलान कर दिया है। चार नए जिलों को मिलाकर छत्तीसगढ़ में जिलों की संख्या 32 पहुंच जाएगी।
00 ये हैं 32 जिले
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, कांकेर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, कबीरधाम, मानपुर-मोहला, राजनांदगांव, मुंगेली, बेमेतरा, बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, पेंड्रा-गौरेला-मारवाही, रायगढ़, सरगुजा, मनेंद्रगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कोरिया, कोरबा, जशपुर, जांजगीर- चांपा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
