बिलासपुर। पत्नी की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने SP को निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई में याचिकर्ता के पति को हाईकोर्ट में पेश करे। मामले में मां और भाई ने मिलकर युवक को बंधक बना लिया है। 10 दिन से गायब पति को छुड़ाने के लिए पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका पेश की है।
मामला बिलासपुर ज़िलें के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शुभम विहार का है। जहां के रहने वाली आस्था पांडेय ने हाईकोर्ट में बंदिप्रत्यक्षिकरण याचिका दायर कर कहा है कि उनके पति अमित कुमार पांडेय को उसी की मां और भाई ने बंधक बना लिया है। उनके पति शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। 12 अक्टूबर को जब वे स्कूल जाने के लिए निकले तब अमित के भाई और मां ने उनको पकड़कर बंधक बना लिया और कमरे में बंद कर दिया। इसकी शिकायत पहले उन्होंने थाने में की, इसके बाद एसपी से इसकी शिकायत की। शिकायत पर एसपी ने रक्षा टीम बनाकर अमित के घर भेजा, जब पुलिस की रक्षा टीम घर पहुंची तो वहां ताला लटका मिला। उसके बाद से पति आज तक घर नहीं पहुंचा है। तब पत्नी ने हाईकोर्ट में पति को पाने और बंधन से छुड़ाने की गुहार लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। बंदी प्रत्याक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एसपी को निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई 26 तारीख को होगी उसमें याचिकाकर्ता के पति को हाईकोर्ट में पेश करे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
