बिलासपुर। आबकारी विभाग की टीम ने जिले के नगराडीह, बेल्हा, लमकेना में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ करवाई की है। इस करवाई में 22 प्रकरण दर्ज कर लगभग 3 सौ लीटर शराब जब्त की है। इसी तरह 13 हजार किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया है। जब्त शराब और महुआ लहान को एक डबरे में डालकर डिस्पोज किया गया।

आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी ठाकुर के अनुसार लगातार शिकायत मिल रही थी और मुखबीर से भी सूचना मिल रहा था। इसी आधार पर कोचियों के खिलाफ तीन अलग अलग क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की गयी है। आबकारी विभाग की टीम ने सहायक आबकारी अधिकारी आशीष सिंह, आनन्द वर्मा और रमेश दुबे की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब और महुवा लहान का जखीरा बरामद किया है। चकरभाठा थाना के नगाराडीह में 5 मामले बनाए गए जिसमें 27 लीटर कच्ची शराब और 3240 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। इसी तरह 2 मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 (क) का प्रकरण दर्ज किया गया। जबकि तीन मामलों में आरोपियों के खिलाफ 34(1) (च) का अपराध कायम किया गया है। लहान और शराब को मौके पर ही नष्ट किया गया।

।इसी तरह कोटा के लमकेना में 21 अक्टूबर को कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम को 9 अलग अलग प्रकरण में कुल 180 लीटर शराब और 6 हजार किलोग्राम महुआ लहान जब्त की गई है। 6 प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 (क) का अपराध कायम किया गया है। एक प्रकरण में 34(1) (क) (च) और 2 प्रकरण में 34(1) (क) का अपराध दर्ज हुआ है।आबकारी टीम ने पचपेढ़ी थाना के बेल्हा गांव में भी कोचियों के खिलाफ धमाका किया है। छापामार कार्रवाई कर 8 मामलों में 71 लीटर कच्ची शराब और 3440 किलोग्राम लहान बरामद किया है। 3 मामले में आबकारी अधिनियम की धारा.34(2) , 59 (क) का अपराध दर्ज किया गया है। जबकि तीन प्रकरण में 34(1) (च) और 2 प्रकरण में 34(1) (क) अपराध कायम हुआ है। कार्यवाही में सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी एस. के. द्विवेदी, रवीन्द्र पाण्डेय, आशीष सिंह, उपनिरीक्षक आनंद वर्मा, मुकेश पाण्डेय, रमेश दुबे, स्टाफ़ कर्मचारी मूलचंद कौशिक, राजेश पांडे, शुभम रजक, राजेश्वर निषाद, संजय गुप्ता, घनश्याम राठौर, नवनीत, राजकुमार कुर्रे, नेतराम, अनवर, का विशेष योगदान रहा।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
