बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्या की योजना बनाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने देशी कट्टा के साथ कारतूस भी जब्त किया है। समय पर आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तो एक युवक की हत्या तय थी।

सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि बंगालीपारा गली नंबर 3 में एक युवक देसी कट्टा और जिदा कारतूस लेकर घूम रहा है और कभी भी अपराध को अंजाम दे सकता है। सूचना पर पुलिस की टीम कार्रवाई करने मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी सुमेश कश्यप को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से देसी कट्टा व जिंदा कारतूस जब्त किया गया। सुमेश के मोबाइल की जांच करने से पता चला कि आरोपी सुमेश कश्यप अपने अन्य साथी किशन कश्यप, राकी उर्फ करण कश्यप गिधौरी रतनपुर निवासी के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के कारण मोंटी कश्यप गिधौरी निवासी की हत्या कराना चाहते थे। जिसके लिए उड़ीसा के कुंदन सागर को व्हाट्सएप में चैटिंग कर हत्या करने के लिए सुपारी दिए थे। जिस पर कुंदन सागर एक कट्टा और दो कारतूस लेकर पिछले एक हफ्ते से गिधौरी गांव में आकर किशन कश्यप के ट्यूबवेल में रुका था। कट्टा कारतूस से मोंटी कश्यप को हत्या करने की योजना बना रहे थे। मौका नहीं मिलने और हथियार की कमी होने से और हथियार लेने कुंदन सागर और राकी कश्यप उड़ीसा गए हैं। पुलिस ने रतनपुर के नेवसा निवासी आरोपी सुमेश कश्यप पिता संतोष कश्यप 24 वर्ष और गिधौरी निवासी किशन कश्यप पिता भोले शंकर 24 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
