बिलासपुर। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने प्रदेशभर के बड़े शहरों में चल रहे हुक्का बारों में लगातार छापा मार कार्रवाई कर रही है। दुर्ग में 20 और राजधानी रायपुर में दर्जनभर हुक्का बारों में छापामार करवाई की गई। इसके बाद शनिवार रात में बिलासपुर पुलिस ने भी 15 हुक्का बारों में छापा मारा और 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कप्तान दीपक झा के निर्देश पर शनिवार की रात रणनीति के तहत डेढ़ दर्जन एक साथ हुक्का बारों पर धावा बोला गया। इस छापामार कार्रवाई में पुलिस के आला अधिकारी भी शामिल हुए। एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि दबिश के दौरान थाना तारबाहर के पुराना बस स्टैंड स्थित ब्लेक जैक हुक्का बार और सिविल लाइन के वेलहल्ला रेस्टोरेंट में नशीला हुक्का युवाओं को परोसा जा रहा था। तारबाहर पुलिस ने संचालक, मैनेजर को गिरफ्तार किया। इसी तरह सिविल लाइन पुलिस ने मैनेजर के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत मामला कायम किया है। कार्रवाई में कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हुक्का बार ब्लैक जैक के संचालक विशाल महंत पिता केशव महंत निवासी दरबार लाज को पकड़ा गया है। इसके साथ ही ब्लैक जैक के मैनेजर अवी श्रीवास्तव पिता सागर श्रीवास्तव निवासी मगरपारा चौक को भी धर दबोचा गया है। वेल्हल्ला रेस्टोरेंट मैनेजर मनीष छेतानी पिता स्व दिलीप छेतानी निवासी सिन्धी कालोनी सिविल लाइन को भी हिरासत में लिया गया।

00 इन 15 हुक्का बारों में मारा गया छापा
1) शिवा इन चकरभाठा थाना, 2) कोका लॉन्ज तोरवा थाना, 3) लिग्रीक तोरवा थाना, 4) ब्लैक बैरी तोरवा थाना, 5)सिल्वर ऑक सिविल लाइन, 6) ब्लेक जैक तारबाहर थाना, 7) एमिगोस तरबाहर,थाना, 8) नटराज तारबाहर थाना, 9)रॉयल पार्क सिविल लाइन थाना, 10)प्लेटिनियम सिविल लाइन थाना, 11) वायरस कैफ़े कोतवाली थाना, 12)कोलकाता रेस्टोरेन्ट कोतवाली थाना, 13)एडिक्सन कैफे सिविल लाइन थाना, 14)वेलहल्ला रेस्टोरेंट सिविल लाइन थाना
15) हैंगओवर कैफे सिविल लाइन थाना में पुलिस टीम ने आलाधिकारियों के साथ धावा बोला।

छापामार कार्रवाई के बाद पुलिस कप्तान ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी को हुक्का बार चलाने की अनुमति नहीं है। दूसरे काम काज की आड़ में हुक्का बार चलाने वालों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा। देर रात की गयी कार्रवाई में शहर के कमोबेश सभी थाना प्रभारियों ने शिरकत किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
