बिलासपुर। जिले में कई क्षेत्र कई तरह के अपराधों के लिए जाने जाते है। ऐसा ही एक क्षेत्र है रतनपुर जो कोयले के अवैध कारोबार के लिए कुख्यात है। थाने में पदस्थ ऐसा कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं है जिसे इसकी जानकारी नही रहती। लेकिन सब खैरियत है। फिर भी जिले के कप्तान तक बात पहुंच ही जाती है। बात पहुंची भी और कप्तान ने थानेदार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए तब कहीं जाकर थानेदार ने कुछ छुटभैये चोरों को पकड़ लिया। इसमें भी विडंबना ये की मुखबिर लगानी पड़ी ? गोपनीय तरीके से योजना भी बनानी पड़ी ? उसमें भी अभियान चलाकर पकड़ा गया वो भी दो ट्रेक्टर और दो ट्राली ?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा को रतनपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चोरी का कोयला परिवहन किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। तब श्री झा ने रतनपुर पुलिस को कोयला चोरी पकड़ने अभियान चलाने के निर्देश दिए। रतनपुर पुलिस ने टीम बनाकर गोपनीय तौर पर योजना बनाया और कार्रवाई शुरू की। मुखबिर लगाकर सूचना एकत्र करते हुए अंधियारी पारा बेलतरा में चोरी का कोयला परिवहन करते हुए दो लोगो को रंगे हाथो पकड़ा। दोनो आरोपी ट्राली लगे दो ट्रेक्टर से चोरी का कोयला ले जा रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन में रतनपुर पुलिस ने चोरी का कोयला परिवहन करते आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार, किया ऊनके पास से 8.5 टन कोयला बरामद किया गया, जिसकी कीमत 43000 रु बताई जा रही है। वहीं इस मामले में दो महिंद्रा ट्रैक्टर, दो ट्रैक्टर ट्राली भी जप्त की गई है। जिला पुलिस और रतनपुर पुलिस को कोरबा- बिलासपुर मार्ग में चलने वाले वाहनों में कोयला चोरी की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिसपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रतनपुर पुलिस को सख्त कारवाई के निर्देश दिए थे ।इसी निर्देशक तहत रतनपुर पुलिस ने मुखबिरी का जाल बिछाया ।मुखबिर से मिली सूचना के बाद थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने टीम गठित कर छापामार कार्रवाई की और अंधियारी पारा बेलतरा में भद्र पाल सिंह गोड़ के कब्जे से बिना नंबर की महिंद्रा ट्रैक्टर ट्राली में भरी 5 टन कोयला और दिलीप पोर्ते के बिना नंबर वाले महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली में भरे 3.5 टन कोयला पुलिस ने बरामद किया । कोयले के साथ ₹6 लाख 40000 मूल्य के ट्रैक्टर और ट्रॉली भी जप्त कर लिए गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ट्रैक्टर मालिक और कोयला बेचने वालों की भी जानकारी जुटाई जा रही है जिनके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में रतनपुर पुलिस ने भद्र पाल सिंह गोड़ और दिलीप पोर्ते को गिरफ्तार किया है। चोरी का कोयला खरीदने ,बेचने और परिवहन करने वालों के बारे में पुलिस द्वारा पूछताछ और छानबीन की जा रही है ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
