बिलासपुर। टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में सट्टा लगाते 5 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सटोरिए भारत-पाकिस्तान मैच में सट्टा खिला रहे थे।

दुबई, अबूधाबी में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप टी-20 के भारत-पाकिस्तान मैच पर दांव लगा रहे पांच सटोरियों को साइबर सेल की टीम ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है। साइबर सेल को मुखबीर के द्वारा सूचना मिली कि दुबई में चल रहे भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे T-20 वर्ड कप मैच पर सट्टा लग रहा है। एसएसपी बिलासपुर दीपक झा व शहर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप को वस्तु स्थिति से अवगत करा कर मुखबीर द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरो को ट्रेस किया गया फिर शहर के अलग-अलग मोहल्लों से 5 सटोरियों को साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। जिसमें लगभग 25000/- रुपये से ज्यादा नगद, मोबाइल, टीवी जप्त किया गया है। कुल अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपए के सामान की जप्ती की गई है।
पकड़े गए सटोरिये
1) महेश कमलानी S/o खेम चंद उम्र 42 वर्ष राजकिशोर नगर बिलासपुर थाना सरकंडा।
2) रवि कुमार रवानी उर्फ टी टी S/o मोहनलाल उम्र 32 वर्ष, सिंधी कॉलोनी बिलासपुर।
3) अजय राम चंदानी S/o राज चंदानी उम्र 28 वर्ष, संतोषी मंदिर, तोरवा बिलासपुर।
4) राजेश बजाज उर्फ राजा S/o किशन बजाज उम्र 37 वर्ष, मोपका बिलासपुर।
5) तेजेश्वर वर्मा उर्फ दादू S/o रामाधार वर्मा उम्र 39 वर्ष, अशोक नगर, डीएलएस कॉलेज के पास, सरकंडा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
