बिलासपुर। 25 अक्टूबर को त्रिवेणी सभा भवन में राज्य स्तरीय थांग-ता (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासपुर नगर पालिक निगम के सभापति शेख नजिरूउद्दीन ने किया और विशिष्ट अतिथि के रूप मे स्टार चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डॉक्टर एम.एच. सिद्दीकी और छत्तीसगढ़ पैराओलंपिक जूडो संघ के अध्यक्ष आशीष गोयल, छत्तीसगढ़ थांग-ता संघ प्रदेश अध्यक्ष शेख समीर थे। प्रतियोगिता में 11 जिलों के 190 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक भाग ले रहे है, प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विकलांग प्रतियोगी शामिल हो रहे है।
26 अक्टूबर शाम 5:00 बजे प्रतियोगिता का समापन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमोद नायक ने कहा थांग-ता मणिपुरी मार्शल आर्ट है, जिसे भारत सरकार ने “खेलो इंडिया ” में शामिल कर लिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश को पदक दिलाएंगे और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगें।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
