बिलासपुर। अशोकनगर बिरकोना में बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति की कॉलोनी में मंगलवार को महापौर रामशरण यादव ने पाइप लाइन बिछाने के काम का भूमिपूजन किया। कालोनी में 15 लाख 80 हज़ार रुपय की लागत से एक-एक मकान और प्लाट तक पाइपलाइन बिछाया जाएगा। इससे पत्रकारों के घरों में पेयजल आपूर्ति की जा सकेगी। इस दौरान 5 लाख की लागत से बन रहे सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया गया।

भूमिपूजन के इस मौके पर बेलतरा क्षेत्र के विधायक रजनीश सिंह, सभापति शेख नजीरूद्दीन, राजेश शुक्ला, अजय यादव, बिल्हा जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष इरशाद अली, प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विनीत चौहान, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर, सहसचिव भूपेश ओझा, गृह निर्माण सोसायटी के डायरेक्टर साखन लाल दरवे, विनोद सिंह, सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष व डायरेक्टर शशिकांत कोन्हेर, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष व डायरेक्टर कमलेश शर्मा, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, श्याम पाठक, प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, शैलेश पाठक, जितेंद्र थवाईत, रमेश राजपूत, नीरजधर दीवान, कृष्णा गोस्वामी, प्रमोद शर्मा, मनीष मिश्रा, जय साहू, नीरज शर्मा, शेखर गुप्ता, राजा खान, गुड्डा सदाफले, सतीश नारायण मिश्रा के अलावा अन्य पत्रकारो सहित नगर निगम के ज़ोन कमिश्नर, जल विभाग के अधिकारी और भाजपा कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहे।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
