बिलासपुर। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन राजेन्द्र तिवारी का कहना है कि भाजपा के कुछ बड़े नेता नही चाहते है कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों से ढाई हजार रुपए क्विंटल में धान खरीदे। उन्होंने कहा कि जल्द ही खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के शोरूम आकर्षक और अत्याधुनिक होगा। बिलासपुर में इसके लिए अधिकारियों से स्थल चयन के निर्देश दिए गए है।श्री तिवारी मंगलवार को खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारियों की बैठक ली फिर शाम को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के नेता जिसमे 15 साल के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सबसे अग्रणी है वे नही चाहते कि भूपेश बघेल की सरकार किसानों का धान ढाई हजार रुपए क्विंटल में खरीदे। यही कारण है कि धान की खरीदी में तरह-तरह की अड़चन पैदा कर रहे है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने केंद्र सरकार को जून महीने में ही बता दिया था कि धान खरीदने के लिए 3 लाख 50 हजार गठान बारदाना की जरूरत पड़ेगी। पहले सरकार ने 3 लाख गठान देने की बात कही, फिर कोरोना का हवाला देते हुए 1 लाख 45 हजार गठान बारदाना देने की हामी भर दिया। लेकिन अभी तक सरकार को केवल 1 लाख 10 हजार गठान दिया गया है। जबकि गठान का पैसा छत्तीसगढ़ सरकार को देना है। केवल खरीदी केंद्र की सरकार करती रही है। इसके बाद भाजपा के नेता केंद्र की सरकार को बता रहे है कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों का धान ढाई हजार रुपए क्विंटल में खरीदकर केंद्र सरकार की नितियों की अवहेलना कर रही है। जबकि राज्य की सरकार किसानों का धान ढाई हजार रुपए क्विंटल में खरीदने के लिए संकल्पित है। यही कारण है कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो 15 लाख 77 हजार किसानों का पंजीयन था जबकि इस वर्ष तक 21 लाख 48 हजार किसानों ने सोसायटियों में धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इसी तरह भाजपा की सरकार में अधिकतम 10 हजार करोड़ रुपए की धान खरीदी हुई थी जबकि इस वर्ष भूपेश बघेल की सरकार 22 हजार 5 सौ करोड रुपए का धान किसानों से खरीद रही है।खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के कामकाज पर बोलते हुए श्री तिवारी ने बताया कि भूपेश बघेलजी चाहते हैं कि गांव के लोगों को रोजगार मिले ताकि उनका जीवन स्तर में सुधार हो। यही कारण है ग्रामीण बेरोजगरों को इससे जोड़ा जाए। लेकिन बैंक बेरोजगरों को लोन देने में आनाकानी कर रही है। इसका समाधान भी जल्द हो जाएगा। एक सवाल के जवाब में श्री तिवारी ने कहा कि बहुत जल्द ही गांवों में बने सामानों की बिक्री विदेशो में होगी और जल्द ही अपने पुराने शोरूम में भी बदलाव किया जाएगा। इसके लिए स्थल चयन के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
बिलासपुरAugust 19, 2026जुआरियों के फड़ में पुलिस का छापा, जो भाग नहीं पाए वही 4 पकड़ाए, नगद, गाड़ी, मोबाइल जप्त
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
