बिलासपुर। सिम्स में बुधवार को उस समय बवाल मच गया जब जरा सी बात पर एक सीनियर डॉक्टर ने जूनियर डॉक्टर को तमाचा जड़ दिया। सीनियर डॉक्टर के इस गुंडागर्दी से जूनियर डॉक्टरों ने हल्ला बोल दिया और काम-धाम छोड़कर डीन का घेराव कर दिया।

सिम्स में आपातकालीन चिकित्सा विभाग में तैनात जूनियर डॉक्टर को सीनियर डॉक्टर ने तमाचा जड़ दिया। बताया जा रहा है कि तमाचा मारने वाले डॉक्टर का नाम केएन चौधरी हैं जो फिलहाल सर्जन के पद पर पदस्थ हैं। जिन्होंने जूनियर डॉक्टर रोहित मेहराना को तमाचा मारा है। सूत्रों के अनुसार सीनियर डॉक्टर ने टिटनेस का इंजेक्शन लगाने के निर्देश जूनियर डॉक्टर को दिए थे। जूनियर डॉक्टर ने इंजेक्शन तो लगा दिया पर इसका उल्लेख पर्ची में नही किया। इस वजह से सीनियर को लगा कि उनके निर्देशो की अवहेलना जूनियर द्वारा की गई हैं और उन्होंने आक्रोश में आ कर अपने ही जूनियर डॉक्टर को तमाचा मार दिया। घटना से आक्रोशित सभी जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया औऱ मेन गेट पर इक्कठे हो गए। जिन्हें सिम्स के डीन डॉक्टर केके सहारे ने पहुँच कर समझाइश दी। डीन के समझाने के बाद जूनियर डॉक्टरों ने लिखित शिकायत डीन को दे कर काम पर लौट गए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
