बिलासपुर। जरा सी बात पर दो युवकों ने एक दूसरे युवक पर चाकू चला दिया। घायल युवक अस्पताल ले जाते ही दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार तिफ़रा कुंदरापारा निवासी ट्रांसपोर्टर ओमप्रकाश यादव ने बताया कि बीती रात तकरीबन 8:30 बजे महाराणा प्रताप चौक के पास अपने दोस्तों के साथ पास बैठ कर शराब पी रहे थे। शराब पीकर अपने बाइक के पास पंहुचे तभी वहा बार में अजय खांडेकर बैठा था, उसको बोला गाड़ी पे क्यों बैठे हो हटो मेरे को जाना है। उस पर बगल में खड़े सूरज टंडन ने गाड़ी की चाबी निकाल लिया, मना करने पर सूरज अपने पास रखे चाकू से तबरेज खान के पेट मे चाकू मार दिया। बीच बचाओ करने आये उसके साथी ओमप्रकाश ने जब युवकों को रोकने की कोसिस की तो युवकों ने ओमप्रकाश को भी माथे के पास चाकू मार दिया। फिर ओमप्रकाश ने 112 को फ़ोन कर इसकी जानकारी दी। 112 के आने तक ओमप्रकाश ने युवको को पकड़ कर रखा था। 112 के आते ही गंभीर रूप से घायल युवक को सिम्स हॉस्पिटल भेजा गया। जहाँ युवक ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वही घायल हुए 2 युवको को ईलाज करवा कर बयान लिया गया। जिस पर थाना सिविल लाइन में आरोपी अजय खाण्डेकर उर्फ अज्जू, सूरज टंडन जरहाभाठा मिनी बस्ती के ख़िलाफ़ मामला पंजीबद्ध किया गया। प्रार्थी ओमप्रकाश ने बताया कि उसने चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति को एक हाथ से पकड़ रखा था और दूसरे हाथ से उसने अपने साथियों को मदद के लिए फोन लगाया। इस दौरान आरोपी ने उसके माथे पर भी चाकू से हमला कर दिया। प्रार्थियों ने तुरंत ही घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रार्थियों की बहादुरी से एक आरोपी को पुलिस ने उसी वक़्त गिरफ़्तार कर लिया, साथी आरोपियों को देर रात गिरफ़्तार किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
