बिलासपुर। बुधवार को महापौर रामशरण यादव ने जोन क्रमांक 1 सकरी में लाखों के विकास कार्य का भूमिपूजन किया। कोरोना काल के बाद पहली बार नए वार्ड मंगला में इतने सारे कार्य एक साथ किये जा रहे है। मंगला क्षेत्र के विकास में यह शुरुआती कदम है आगे चलकर यहां के वार्डवासियों को शहर के पुराने वार्डों जैसा विकास नजर आएगा। महापौर रामशरण यादव ने यह बात भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने बुधवार को जोन 1 सकरी के वार्ड 13 और 14 में विभिन्न वार्डो में 4 करोड़ 5० लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान पार्षद श्याम पटेल, आरती हेमंत मरकाम समेत क्षेत्र के कांग्रेस, भाजपा नेता, कार्यकर्ताओ ने उनका उत्साह के साथ स्वागत किया। महापौर ने कहा उनकी सरकार ने पिछड़ापन दूर करने और गाँव को शहर बनाने के इरादे से ही ऐसे इलाको को शहरी सीमा में शामिल किया है। वही बरसात के दिनों में सबसे ज्यादा मंगला क्षेत्र के कॉलोनियों में जल भराव की स्थिति निर्मित होती थी जिसे अब दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ा नाला बन जाने से जलभराव की समस्या खत्म होगी और लोगो को काफी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही अब इन वार्डो में राहत और विकास कार्यो को जल्दी बढ़ाया जाएगा। इस दौरान भूमपिूजन कार्यक्रम में सकरी जोन कमश्निर रमेश पाण्डेय, एमआईसी मेम्बर राजेश शुक्ला, पार्षद अजय यादव, महाबली कोसल, दलिीप कोरी समेत बड़ी संख्या में वार्ड के लोग शामलि हुए।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
