बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सरकार से किसानों का धान एक नवंबर से खरीदने की मांग की है, यही नही धान की कीमत 28 सौ रुपए क्विंटल करने के लिए कहा है। मांगे नही माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस मांग को लेकर भाजपा के नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन भी सौपा है।

भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करए हुए नेता प्रतिपक्ष प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सरकार पर आरोप लगाया कि गिरदावरी के नाम पर किसानों का रकबा घटाया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार के एमएसपी दर के हिसाब से किसानों को धान के समर्थन मूल्य का भुगतान होना चाहिए, लेकिन सरकार किसानों को बोनस का लाभ नही दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के एक नवंबर से धान नही खरीदने से किसान और उसके परिवार की दीपावली सुनी हो जाएगी। जल्दी पकने वाले धान को सरकार खरीद नही रही है।इससे उनको आने पौने दाम पर बाजार में बेचना पड़ रहा है। इसलिए सरकार को चाहिए कि एक नवम्बर से धान खरीदी करे और किसानों को राहत दिलाए। सरकार अगर भाजपा की मांग नही मानती है तो प्रदेशव्यापी आंदोलन बीजेपी के द्वारा किया जाएगा। बीजेपी कार्यलय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संगठन महामंत्री भुपेन्द्र सवन्नी, विधायक रजनीश सिंह, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
