
बिलासपुर-शहर को स्वच्छ रखने और इसके प्रति आमजन में जनजागरूकता के उद्देश्य से नियमित सफ़ाई के अलावा नगर निगम द्वारा प्रत्येक शनिवार को किसी एक क्षेत्र में चलाएं जाने वाले विशेष सफाई अभियान की आज शुरूआत राजकिशोर नगर से हुई। जिसमें महापौर श्री रामशरण यादव और कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय पार्षदों तथा आमजन के साथ झाड़ू और घमेला लेकर मैदान में उतरे और पूरे क्षेत्र में अभियान का नेतृत्व किए।
निगम की पिछली समीक्षा बैठक में सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को किसी एक क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। जिसके तहत जोन क्रंमाक- 7 में राजकिशोर नगर क्षेत्र में आमजन को स्वच्छता का संदेश देने सफ़ाई अभियान चलाया गया। सुबह 7 बजे प्रारंभ हुए इस अभियान में मोर्चा खुद महापौर श्री राम शरण यादव और कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय ने संभाला.झाड़ू और घमेला लेकर सड़क पर निकलें और जहाँ-जहाँ कचरा दिखा वहाँ सफाई में जुट गए। राजकिशोर नगर के जोन कार्यालय क्षेत्र,तुलसी आवास,चंदन आवास,हर श्रृंगार,स्मृति वन मार्ग,शनिवार मंदिर,मोपका चौक के क्षेत्र को गंदगी मुक्त किया गया। इस दौरान महापौर और कमिश्नर जब तक सफाई कार्य चलता रहा पूरे समय मौके पर मौजूद रहें और सड़कों के अलावा गलियों और गंदगी से भरे मैदानों की सफाई की,इस दौरान झाड़ू भी लगाया और घमेला से कचरा भी उठाएं। महापौर और कमिश्नर ने इस दौरान अधिकारियों को भविष्य में सफाई को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए।महापौर और कमिश्नर के साथ पार्षद,निगम के अधिकारी-कर्मचारी,क्षेत्र के नागरिकों ने भी सफाई अभियान में अपना योगदान दिया। इसके अलावा बहुत से सामाजिक संगठन भी इस अभियान में शामिल हुए। सफ़ाई अभियान में मशीनों के ज़रिए नाली की भी सफाई की गई.वार्ड के नागरिकों ने स्वच्छता संबंधी अपनी कुछ समस्याएं कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय के समक्ष रखी जिसके समाधान के निर्देश कमिश्नर श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को दिए। आज के सफाई अभियान में प्रमुख रूप से एमआईसी सदस्य श्री राजेश शुक्ला,पार्षद श्रीमति संध्या तिवारी,सीमा धृतेश,अजय यादव, समेत बड़ी संख्या में निगम के अधिकारी-कर्मचारी,धिती फाउंडेशन,दावत ए आम के पदाधिकारियों समेत क्षेत्र के नागरिक शामिल हुए।
स्वच्छता हम सबकी ज़िम्मेदारी-महापौर
इस अवसर पर महापौर श्री रामशरण यादव ने कहा की स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है और हम सब मिलकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे। आज नागरिकों के सहयोग से अभियान चलाया गया।
लोग प्रेरित हो यही उद्देश्य-कमिश्नर
कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय के कहा की इस विशेष सफाई अभियान का उद्देश्य है क्षेत्र विशेष में सफ़ाई और आमजन को स्वच्छता के लिए प्रेरित करना। आज राजकिशोर नगर में सफाई अभियान चलाया गया है अगले शनिवार को शहर के दूसरे क्षेत्र में जाकर सफ़ाई करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
