बिलासपुर। गुरुवार की रात व्यापार विहार क्षेत्र में एक ट्रक चालक को चाकू मारने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ट्रक चालक से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की नहीं देने पर गाली दिया, मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को रात्रि करिबन 11.30 बजे विनोद कुमार सिंह ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी ट्रक क्रमांक – CG10 / 7839 का चालक रायपुर से माल लेकर श्याम एजेंसी व्यापार विहार में सामान खालीकर वापस महाराणा प्रताप चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान ब्रिलिंयट स्कूल के पास 3 लड़के आटो से आकर ट्रक चालक से शराब पीने के लिए पैसा मांगा और चालक के मना करने पर गाली गलौज करते मारमीट करने लगे। यही नही जान से मारने की नीयत से पास रखे चाकू से प्राण घातक हमला कर चालक के पेट, सिर एवं छाती में गंभीर चोट पहुंचाकर भाग गये। रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में तत्काल आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी तारबाहर जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों का पता तलाश शुरू किया। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस – पास लगे करीब 50 सीसीटीव्ही कैमरे को चेक किया। जिसमें एक आरोपी की पहचान कबीर महानदिया निवासी तालापारा के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तत्काल उसके घर तालापारा पहुंचकर दबिश दी और उसे पकड़ लिया। पुछताछ करने पर प्रारंभ में गुमराह करता रहा लेकिन उसका शर्ट उतरवाकर चेक करने पर चोंट के निशान मिले। जिसे बारिकी से पुछताछ करने पर आरोपी ने अपराध घटित करना स्वीकार करते हुए बताया की वह अन्य 02 आरोपी धर्मेन्द्र खाण्डे और पवन नाग के साथ मिलकर आटो से घुम रहे थे। शराब पीने के लिए पैसा नहीं होने से ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के पास ट्रक चालक को अकेला पाकर पैसा मांगा नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया।लेकिन हल्ला होने पर भाग गये। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू तथा आटो को जप्त कर लिया गया है और सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
