छत्तीसगढ़ संत समिति का मासिक बैठक संपन्न, समिति को रजिस्टर्ड कराने पर बनी सहमति, संपूर्ण छत्तीसगढ़ को तेरह मंडलों में बांटा गया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ संत समिति का एक दिवसीय मासिक बैठक विकासखंड एवं जिला कबीरधाम अंतर्गत स्थित ग्राम पिपरिया के रामजानकी बड़े मंदिर में संपन्न हुआ इसमें पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के कोने-कोने से आए हुए संत- महात्माओं ने भाग लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री रामजानकी बड़े मंदिर पिपरिया में आयोजित छत्तीसगढ़ संत समिति के बैठक में सभी संत महात्माओं ने समिति को रजिस्टर्ड कराने की बातों पर अपनी सहमति प्रदान की! पूरे छत्तीसगढ़ राज्य को तेरह मंडलों में नामांकित किया गया! इनका नाम क्रमशः बैकुंठपुर मंडल, महामाया मंडल अंबिकापुर, महामाया मंडल रतनपुर, चंद्रहासिनी मंडल, शिवरीनारायण महावीर मंडल, कबीरधाम मंडल, शिवनाथ कौशल्या मंडल, राजधानी मंडल, बम्लेश्वरी मंडल, राजीम मंडल, दंडकारण्य मंडल, कांचनगादी मंडल, तथा दंतेश्वरी मंडल रखा गया है। इन प्रत्येक मंडलों में एक-एक मंडलेश्वर होंगे तथा सभी मंडलेश्वर के अतिरिक्त एक महामंडलेश्वर का पद होगा! मंडलेश्वर अपने-अपने क्षेत्रों में सनातन धर्म की ध्वजा वाहक के रूप में धर्म का प्रचार प्रसार करेंगे। महामंडलेश्वर की जिम्मेदारी संपूर्ण राज्य में धर्म की स्थापना एवं प्रचार प्रसार के कार्यों में अपना योगदान प्रदान करना होगा। संत समिति ने यह भी निर्णय लिया कि जो भी मंडलेश्वर और महामंडलेश्वर अपने पद पर कार्यरत हैं वे जीवन पर्यंत अपने पद को धारण करेंगे यदि वे स्वयं चाहे तो स्वेच्छा पूर्वक पदमुक्त हो सकते हैं! शिवरीनारायण महावीर मंडल से श्री महन्त सर्वेश्वर दास जी, राजीम मंडल से श्री महन्त गोवर्धन दास जी, महामाया मंडल से श्री महन्त दिव्य कांत दास जी एवं कबीरधाम मंडल से श्री महन्त श्यामसुन्दर दास जी को मंडलेश्वर नियुक्त किया गया है। इसी तरह चंद्रहासिनी मंडल से श्री महन्त त्रिवेणी दास जी, कांचन गादी मंडल से श्री महन्त हरि विष्णु दास जी, दंडकारण्य मंडल से श्री शंकर दास जी, राजधानी मंडल से श्री महन्त देवा दास जी, बम्लेश्वरी मंडल से श्री महन्त रामबालक दास जी महत्यागी, चंद्रहासिनी मंडल से श्री महन्त रामप्रिय दास जी, *शिवनाथ कौशल्या मंडल* से *श्री महन्त रामरूप दास जी*(श्री हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप), दंतेश्वरी मंडल से श्री महन्त विशुद्धानंद जी, महामाया मंडल से श्री रामानंदाचार्य जी का नाम मंडलेश्वर के रूप में प्रस्तावित है! कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज छत्तीसगढ़ संत समिति के अध्यक्ष, श्री महन्त गोविंद दास जी उपाध्यक्ष, सचिव श्री महन्त नरेंद्र दास जी एवं सह सचिव श्री महन्त राधेश्याम दास जी तथा श्री महन्त सीताराम दास जी महाराज को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि पिपरिया के मासिक बैठक में श्री रामजानकी बड़े मंदिर के महन्त श्री श्यामसुंदर दास जी महाराज का विधिवत कबीरधाम मंडल के मंडलेश्वर के पद से अभिषेक उपस्थित सभी संत महात्माओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *