बिलासपुर। शुक्रवार 29 अक्टूबर को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर रतनलाल डांगी के द्वारा जिला मुंगेली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रक्षित केन्द्र मुंगेली में जिला मुंगेली के अधिकारी व कर्मचारियों का परेड निरीक्षण कर दरबार लिया।


दरबार के दौरान सभी को अपने पुलिस अधिकारी के रूप में ड्यूटी के साथ पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में सामन्जस्य बनाये रखने की बात कही गई। नशा एवं अन्य बुराईयों से दूर रहकर शारीरिक स्वास्थ्य को उत्तम दर्जे का बनाये रखने के लिये टिप्स दिये गयू। दरबार में उपस्थितिअधिकारियो तथा कर्मचारियों द्वारा गुजारिश किये जाने पर कुछ समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया। कुछ समस्याओं को जल्द ही निराकरण करने का आश्वासन दिया गया्। परेड एवं टर्न आउट में उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों का उत्साह वर्धन हेतू पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई एवं पुलिसिंग के संबंध में कर्तव्य, ईमानदारी पूर्वक करने तथा रिपोर्ट प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतू निर्देश दिया गया। श्रीमान आई . जी . पी . महोदय द्वारा रक्षित केन्द्र मुंगेली एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करते हुए दिशा निर्देश / मार्गदर्शन दिया गया उनके निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री डी . आर . आचला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली श्री एस . आर . धृतलहरे , उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साधना सिंह , रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह , एवं समस्त थाना / चौकी प्रभारी क स्टाफ उपस्थित रहे ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
