बिलासपर। वन विभाग के अधिकारियों ने लीमहा से सागौन गोला जब्त किया है। विभाग के अधिकारियों ने दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए लकड़ी का गोला और परिवहन में उपयोग की गई बोलेरो को जब्त कर लिया है।

29 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिला कि जंगल से अवैध रूप से कटाई कर सागौन लकड़ी की तश्करी किया जा रहा है। आरोपी बोलेरो वाहन से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना मिलते ही तत्काल वनमंडलाधिकारी ने राष्ट्रीकृत सागौन वनोपज का अवैध कटाई एवं अवैध परिवहन के अपराध को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बिलासपुर वनमंडल के उपवनमंडलाधिकारी सुनील कुमार बच्चन को निर्देशित किया गया। उपवनमंडलाधिकारी द्वारा बिलासपुर वनपरिक्षेत्र के वनपरिक्षेत्र अधिकारी आलोक संजय नाथ को टीम बनाकर कार्यवाही हेतु टीम सहित मुखबिर के सूचना अनुसार रवाना किया गया। वनविभाग बिलासपुर वनपरिक्षेत्र के बेलतरा सर्किल में टीम रात्रि गश्त कर रहे थे कि बेलतरा सर्किल के बेलपारा बस्ती के पास एक सफेद कलर का बोलेरो वाहन बहुत तेजी से लिमहा से बेलपारा बस्ती के अंदर घुसा। जिसका पीछा वनविभाग द्वारा गठित टीम ने किया। बेलतरा बस्ती के बलराम कश्यप के घर के सामने गली में उक्त बोलेरो वाहन क्रमांक CG 13 UC 1715 से दो ब्यक्ति वाहन से सागौन का गोला उतार कर आंगन में रख रहे थे। वनविभाग की टीम मौके पर पहुँचकर रंगे हाथों पकड़ लिया। लकड़ी काटने एवं लकड़ी परिवहन करने के संबंध में वनविभाग के द्वारा पूछताछ किया गया। पूछताछ करने पर वाहन चालक कवल सिंह सोरठे पिता बलराम सिंह सोरठे निवासी लिमहा ने बताया कि मैं और मेरा साथी हरीश चंद्र सोरठे पिता मनभावन सिंह सोरठे निवासी लिमहा दोनो मिलकर वनविभाग के लिमहा जंगल से हाथ आरा से गोला कटिंग साईज बनाकर वाहन में रखकर लोडकर बलराम कश्यप पिता तुलसी कश्यप निवासी बेलपारा के निर्माणाधीन मकान के लिए दरवाजा बनाकर देने के लिए अवैध रूप से काटकर, परिवहन कर लाये हैं। आरोपियों के पास लकड़ी के संबंध में किसी भी प्रकार से कोई वैध कागजात ( दस्तावेज) नही था। तब वनविभाग द्वारा मौका पंचनामा लेकर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26, 52, छत्तीसगढ़ अभिवहन नियम 2001, एवं छत्तीसगढ़ ब्यापार विनियमन अधिनियम 1969 की धारा 5,15,16 तथा काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 के तहत जप्ती कर वन अपराध पंजीबद्ध किया गया। जप्ती की कार्यवाही में सहायक वनपरिक्षेत्र अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा, लोकमणी त्रिपाठी वनरक्षक, नीतीश कुमार भार्गव वनरक्षक, दिलहरण मरावी वनरक्षक आदि शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
