सब इंस्पेक्टर की हत्या, शव में पत्थर बांधकर नदी में डुबाया, सबूत मिटाए और छुपाए, फिर भी बच नही सके, चार आरोपी गिरफ्तार

कोरिया। होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ उप निरीक्षक (आफिक) दीपेन्द्र सिंह मिशन कालोनी बैकुण्ठपुर 25 अक्टूबर से कार्यालय नहीं जा रहा था। 27 अक्टूबर को भाई शैलेन्द्र सिंह ने बैकुण्ठपुर थाना में गुम इंसान का रिपोर्ट दर्ज कराया और बताया कि बड़ा भाई उप निरीक्षक (आफिस) होमगार्ड दीपेन्द्र सिंह 25 अक्टूबर की शाम 7:30 बजे भट्ठी पारा में था, तब अंतिम बार बात हुई थी। फिर इसका भाई 27.10.21 तक घर वापस नहीं आया है। थाना बैकुण्ठपुर में गुम इंसान क्रमांक 30/2021 दर्ज कर जांच कार्यवाही में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संतोष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक जिला-कोरिया ने तत्काल अति. पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक पी.पी. सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक रंभा साहू थाना बैकुण्ठपुर एवं थाना प्रभारी खड़गवा विजय सिंह की संयुक्त टीम गठित करते हुए पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया। गुम इंसान की जांच में मृतक के मोबाईल लोकेशन ग्राम सोस का मिला था। होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ महिला होमगार्ड ने अपने कमाण्डेट से बताई कि 25.10.2021 को उसके घर मृतक दीपेन्द्र सिंह उससे मिलने आया था तथा उस दिन उसके घर पर रिश्तेदार मौजूद थे। इस सूचना पर थाना बैकुण्ठपुर में संदिग्धों को तलब कर कड़ाई से पूछताछ किया गया। तब उनके द्वारा बताया गया कि दिपेन्द्र सिंह हमेशा घर पर आता-जाता था, जिससे आरोपीगण नाराज रहते थे। चारों आरोपियों के द्वारा उसकी हत्या करने का प्लान बनाकर 25.10.2021 को जब दीपेन्द्र घर आया और घर से बाहर निकला तो चारों आरोपियों क्रमशः विकास कुमार, मथ्रूराम, सुशील, संदीप मिंज साकिन सोंस, बिहीडाँड़ के द्वारा उसके साथ डंडा से मारपीट कर सिर में चोट पहुँचाकर हत्या कर दी। इसके बाद मृतक के शव को छिपाने के उद्देश्य से मृतक को उसी के मोटर सायकल में लादकर सोस जंगल होते हुए हथनीनदाह गेज नदी में ले जाकर नाइलोन की रस्सी से पत्थर बांधकर शव को पानी में डूबाकर छिपा दिया और उसके मोबाईल को भी वही पानी में फेंक दिये। मृतक का जॅकेट सोस के जंगल में छिपा दिये एवं मृतक के पैंट को उतारकर ग्राम चेर सुनीत ढाबा के पास फेंक दिया। उसके बाद मोटर सायकल को रामविचार के बांध डबरी में टोपी और जूता मोटर सायकल के डिक्की में डालकर पानी में डाल दिये। आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर मृतक के शव को हथनीनदाह गेजनदी से बरामद किया गया एवं मृतक का मोबाईल भी गोताखोरों की मदद से बरामद किया गया है। इसी तरह मृतक का जैकेट सोस जंगल से, पेंट ग्राम चेर सुनील ढाबा के सामने पुलिया के नीचे से तथा मोटर सायकल, टोपी और जूता रामविचार के बांध से बरामद किया गया है। घटना में इस्तेमाल किये गये टीवीएस लूना को भी जप्त किया गया है तथा हत्या में प्रयुक्त हथियार डण्डा भी बरामद किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 201, 120 बी, 34 ता.हि. का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना खड़गवा में अपराध क्रमांक 420/21 कायम कर विवेचना में लेकर चारो आरोपियों 1. विकाश तिर्की पिता ठाकुर प्रसाद उम्र 48 वर्ष, 2. मथरूराम पिता जगरसाय उम्र 30 वर्ष, 3.सुशील एक्का पिता मोजेश उम्र 21 वर्ष और 4. संदीप मिंज पिता रामकृपाल को गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह, उप निरी. रंभा साहू थाना बैकुण्ठपुर एवं स.उ.नि. दिनेश चौहान, प्र.आर. सुखलाल खलखो, रॉबिन लकड़ा, आर. रवि शर्मा, सुरेश तिग्गा, भानू प्रताप, इलियास कुगुर, सैनिक विनय श्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *