बलौदाबाजार। नशेड़ची ने ट्रैफिक पुलिस के कॉन्स्टेबल को डंडे से इतना पीटा की डंडा ही टूट गया। इसके बाद भी सिपाही उसे समझाता रहा। फिर भी बदमाश बाज नहीं आया और गालियां देते हुए बोला कि उसे रोकने की हिम्मत कैसे हुई। सिपाही ने बीच सड़क पर नशे में देख उसे टोका था। सिपाही की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मार खाने के बाद एसपी ने कांस्टेबल को इनाम दिया और कहा- जवान ने धैर्य का परिचय दिया।

मामला बलौदा बाजार का है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौक पर शुक्रवार को ट्रैफिक कॉन्स्टेबल मंजेश सिंह की ड्यूटी लगी थी। इसी दौरान नशे में धुत अनीश खान हाथ में डंडा लेकर बीच सड़क पर घूमता हुआ निकला। उसे इस तरह से सड़क पर जाता देख मंजेश सिंह ने टोका और साइड में चलने के लिए कहा। इस पर अनीश खान भड़क गया। आरोप है कि उसने ड्यूटी पॉइंट पर जाकर कहा कि उसे रोकने की हिम्मत कैसे हुई और कॉन्स्टेबल को गालियां देनी शुरू कर दी। सिपाही ने अनीश को मना किया तो आरोपी ने डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया। उसने सिपाही को इतना मारा कि डंडा तक टूट गया। इसके बाद भी सिपाही ने उसे पलट कर कुछ नहीं कहा। इस दौरान इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। सिपाही के हाथ, पैर और सिर पर चोटें आई हैं। एसपी इंदिरा कल्याण एलेचेला का कहना है कि सिपाही ने धैर्य रखा। पलट कर वह भी जवाब देता या मारपीट करता तो स्थिति बिगड़ सकती थी। आरोपी पहले ही नशे में धुत था। सिपाही के धैर्य को देखते हुए उसे SP ने पांच सौ रुपए देकर पुरस्कृत किया गया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
