
आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी ठाकुर ने बताया कि आबकारी की टीम ने कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई की है। मस्तूरी क्षेत्र के पचपेढ़ी, बेल्हा और चिल्हाटी में कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में शराब के अलावा भारी मात्रा में लहान भी बरामद किया है। मामले में कुल तीन प्रकरण कायम किए गए हैं। दो मामलो में 34(2), 59(क) और एक मा्मले में 34(1) (क) का अपराध दर्ज किया गया है। उपायुक्त आबकारी ने बताया कि विभाग लगातार कोचिया समेत शराब परिवहन और मदिरा की अवैध खरीदी बिक्री करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में ग्राम बेल्हा थाना पचपेड़ी और चिल्हाटी में तीन ठिकानों पर धावा बोला गया। इस दौरान टीम को 144 लीटर महुवा शराब और 3150 किलोग्राम महुवा लहान बरामद करने में सफलता मिली है। नीतू नोतानी का कहना है कि किसी भी सूरत में शराब का अवैध परिवहन, बिक्री और निर्माण को सहयोग नहीं किया जाएगा। कोचियों के खिलाफ की गयी कार्यवाही में सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी एस. के. द्विवेदी, आशीष सिंह, उपनिरीक्षक आनंद वर्मा, रमेश दुबे, स्टाफ़ के सदस्य मूलचंद कौशिक, राजेश पांडे, शुभम रजक, संजय गुप्ता, घनश्याम राठौर, राजकुमार कुर्रे, रामसनेही यादव, तुलेश्वर राठौर, उपेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
