बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी 22 जनवरी को धान खरीदी में अब्यवस्था को लेकर धरना प्रदर्शन करने वाले है। इस दौरान कलेक्ट्रेट का घेराव भी करेंगे। लाठी चार्ज की याद दिलाने पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि की हम लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन और घेराव करेंगे, यदि सरकार दमनात्मक कार्रवाई करेगी तो भाजपा के कार्यकर्ता पीछे नही हटेंगे।भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में किसानों का धान ढाई हजार रुपए क्विंटल में खरीदने का वाद जरूर कर दिया था। लेकिन शुरू से ही उनकी धान खरीदने की मन्सा नही थी। पहले साल तो जैसे-तैसे खरीद किया, लेकिन राजीव गांधी किसान निधि की चौथी क़िस्त अभी तक नही दे पाई। यही कारण है कि इस वर्ष पहले गिरदावली के नाम पर किसानों का रकबा काटा गया। भाजपा के विरोध करने पर मुख्यमंत्री ने ठीक करने का वादा किया लेकिन आज तक नही हुआ। फिर बारदाना को लेकर राजनीति किया। बारदाना राज्य की सरकार खरीदती है, केंद्र सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं रहती। लेकिन केंद्र की सरकार पर आरोप लगाया गया कि आवश्यकता के अनुसार बारदाना नहीं दिया गया। पिछले साल किसानों से जो बारदाना लिया गया था उसे अभी तक नहीं लौटाया गया और न ही उसकी राशि दी गई। यही नहीं धान की खरीदी भी एक महीना विलंब से किया गया। ताकि किसान अपना धान व्यपारियो को बेच दे। श्री अग्रवाल ने कहा कि धान खरीदी की अब्यवस्था को लेकर किसान आत्महत्या कर रहे है। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के क्षेत्र में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा इन्ही सब अब्यवस्थाओ को लेकर भारतीय जनता पार्टी 22 जनवरी को सह प्रभारी नितिन नवीन के नेतृत्व में मुंगेली नाका चौक में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। इसमे नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, संसद अरुण साव, महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत समेत क्षेत्र के विधायक और बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 4, 2026बर्थ डे पार्टी में छलके जाम, फिर हुआ विवाद और हो गई हत्या, आरोपी हो गया है फरार
बिलासपुरJuly 3, 2026मां ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की कर दी हत्या, पहले गला घोंटा, फिर कीटनाशक पिलाया, इसके बाद फांसी पर लटका दिया
बिलासपुरJuly 3, 2026छात्रा ने की प्रोफेसर की कुटाई, मंगेतर के साथ पहुंची थी कालेज, कारण जानकर रह जाएंगे दंग …
बिलासपुरJuly 3, 2026सलका नवागांव के सहकारी समिति में किया गया वृक्षारोपण
