बिलासपुर। पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को चढ़ा तारबाहर पुलिस ने दुर्ग से पकड़कर लाए है। आरोपी शासकीय शिक्षक है और नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख रुपए ले लिए थे लेकिन न तो नौकरी लगा था और न ही पैसा लौटा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार थाना कोटा गोकुल नगर निवासी राकेश कुमार साहू 1 नवंबर को थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2017 में इसकी पहचान उतई जिला दुर्ग के रहने वाले सुजीत कुमार नारंग से हुई थी। सुजीत कुमार नारंग स्वयं सरकारी नौकरी पर शिक्षक है। जिसने अपनी पहचान देकर शासकीय नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाया था। अधिकारियों से पहुंच बताकर पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर ₹400000 नगद लिया था और पुलिस में भर्ती नहीं कराया। प्रार्थी के द्वारा नौकरी नहीं लगने पर अपना पैसा मांगा तो टालमटोल करने लगा तथा भर्ती होने पर करा दूंगा कहकर लगातार गुमराह कर रहा था। परंतु नौकरी नहीं लगने पर जब प्रार्थी उसके घर पहुंचा तो आरोपी ने प्रार्थी को ₹200000 मई 2021 में वापस किया तथा बचे हुए रकम का चेक दिया जो बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपी प्रार्थी से बातचीत करना, फोन उठाना बंद कर दिया। जिससे परेशान होकर प्रार्थी ने थाना तारबाहर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। रिपोर्ट के संबंध में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी का पता तलाश कर गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुए। तत्काल थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के निर्देशन में थाना तारबाहर से एक पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दुर्ग भेजा गया। पुलिस की टीम ने आरोपी के निवास पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर गुमराह करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर लिया और बताया कि प्रार्थी से नौकरी लगाने के नाम पर ₹400000 लेकर धोखाधड़ी किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
नाम आरोपी
1- सुजीश नारंग पिता राम किशुन नारंग उम्र 39 वर्ष पता ग्राम डुमरी थाना उतई जिला दुर्ग छत्तीसगढ़।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
