तखतपुर। प्रार्थिया निवासी गुप्ता मोहल्ला तखतपुर ने दिनांक 6 जुलाई 2014 को रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह किराए के मकान में गुप्ता मोहल्ला में रहती थी, जहां उसके साथ उसका पोता उम्र 10 वर्ष भी रहता था, जो घर से बिना बताए कहीं चला गया है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में धारा 363 भादवि के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्व कर गुम बालक की पतासाजी किया जा रहा था।

गुम बालक का हरसंभव पतासाजी हेतु सरहदी जिला एवं थाना में व क्षेत्र में इस्तहार जारी किया था। बालक की मिलने पर प्रोत्साहन के लिए ईनाम की घोषण भी की गई थी। इसके अलावा मीडिया के माध्यम से प्रसारण हेतु दुरदर्शन चैलन पर इस्तहार जारी कराया गया था, किन्तु गुम बालक का कोई पता नहीं चला।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुमबालक/बालिकाओं की पतासाजी के लिए ऑपरेसन मुस्कान नामक अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा टीम गठीत कर थाना के सबसे पुराना मामला के गुम बालक का पतासाजी किया जा रहा था, बालक के परिजन का कोई पता नहीं चल पा रहा था। जब बालक के नाना नानी के संबंध में पतातलाश किए तो उनका भी म़त्यु होना पाया गया। जिससे बालक की तलाश करने मे काफी परेशानी हो रही थी। लगातार पतासाजी के दौरान गुम बालक के जिला कोण्डागांव में होने की जानकारी मिली। तखतपुर पुलिस टीम द्वारा लोहरापारा कोण्डागांव जाकर बालक की पतासाजी की गई। जहां बालक अपनी पहचान छीपाकर तथा नाम बदलकर एक वेल्डींग दुकान मे काम कर रहा था। जिसे पूछने पर अपने संबंध में बताया तथा परिजन के संबंध में पुछताछ करने पर पूर्व में तखतपुर में रहना बताया जो उक्त गुम बालक होना पाया गया। बरामदगी कर थाना तखतपुर ला कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । कार्यवाही में – निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उपनिरी सुमेन्द्र खरे, प्रधान आरक्षक विरेन्द्र नेताम आरक्षक पंकज यादव, तरूण केशरवानी का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
