बिलासपुर। जब शहरों में आंखों को चौंधियाने वाली दीपावली मनाई जाती थी तो गांव का किसान केवल उसे देखकर ही अपना त्योहार मना लेता था। लेकिन जब से प्रदेश की भूपेश सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना शुरू की है तब से हर त्यौहार के पहले उनके जेब मे भी पैसा पहुंच रहा है। त्यौहारों की खुशियां अब उनके चेहरे में भी दिखाई देने लगी है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 1 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के 1 लाख 1 हजार 986 किसानों के खाते में खरीफ सीजन 2020-21 के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत सब्सिडी की तीसरी किश्त 73 करोड़ 49 लाख 11 हजार रूपए अंतरित की गई। यह राशि मिलने से किसान दीपावली त्यौहार उत्साह से मना रहे है और अपने घर परिवार की जरूरते भी पूरी कर रहे है। जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम निरतू करहीपारा के किसान श्री राजेन्द्र ओगरे को तीसरी किश्त के रूप में 3800 रूपए प्राप्त हुए हंै। पिछले दो किश्तों में भी हर बार इतनी ही रकम उन्हें मिली थी। राजेन्द्र ने बताया कि उसने 22 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा था। उसके पास 1.5 एकड़ खेत है। जिससे परिवार का गुजारा नहीं होता। वह शहर जाकर रोजी मजूरी भी करता है। तीसरी किश्त की राशि उसके खाते में आई है। जिससे वह अपने दोनों बच्चों के लिए फटाखे, नये कपड़े व मिठाई खरीद रहा है। इस तरह समय पर राशि मिलने से दीपावली त्यौहार की खुशी दोगुनी हो गई है।
बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम बहतराई के किसान घासीराम सूर्यवंशी के खाते में 6 हजार रूपए आए है। उसके पास 2.5 एकड़ खेत है। जिसमें 83 कट्टी धान की पैदावार हुई थी जिसे उसने खरीदी केन्द्र में बेचा था। दो किश्त की राशि पहले मिल गई है, अब तीसरी किश्त मिली है। घासीराम ने बताया कि इस राशि से उसका परिवार त्यौहार मना रहा है साथ ही दूसरों से लिया गया कर्ज भी वह चुकता करेगा। इन किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। सही समय पर उन्हें राशि मिलने से वे सभी हर्षाेल्लास के साथ दीपावली मना पा रहे है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
