रायगढ़। वन परिक्षेत्र तमनार के केराखोल में विस्फोटक गोला लगाकर जंगली सूअर का शिकार करने का मामला सामने आया है। शिकार करने के बाद गोश्त का बंटवारा कर रहे 5 आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 50 किलो जंगली सूअर बरहा का मांस बरामद किया गया है।

रायगढ़ जिले मे वन्यप्राणी का लगातार शिकार हो रहा है। इसकी जानकारी वन विभाग अधिकारियों को मुखबिर से मिली थी। मुखबिर ने बताया था कि केराखोल गांव में कुछ लोग विस्फोटक गोला लगाकर जंगली सूअर का शिकार किए हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घर के बाड़ी में जंगली सुअर के मांस के साथ 5 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है।
आरोपियों के पास से लगभग 50 किलो सुअर का मांस, औजार जब्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में गणवीर सिंह (25 वर्ष), रामचरण साय (33 वर्ष), परशु राम (28 वर्ष), जयलाल (30 वर्ष), गोविंद राम (35 वर्ष) निवासी घरघोड़ा शामिल है। सभी के खिलाफ धारा 1927 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
