
बिलासपुर। हर व्यक्ति अपने जीवन में दीन-दुखियों की सेवा करें, इससे उन्हें जो सुकुन मिलेगा, वह और कही नहीं मिलेगा। गरीब असहायों की सेवा करने से जीवन मंगलमय होगा। यह उद्गार राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके ने आज चकरभाठा कैम्प के श्री सिंधु अमरधाम आश्रम में आयोजित चालीहो महोत्सव में व्यक्त किया।
चकरभाठा में संत सांई लालदास के चालीस दिवसीय मौनव्रत चालीहो महोत्सव में आज सुश्री उईके शामिल हुई। उन्होंने झूलेलाल मंदिर में भगवान झूलेलाल का दर्शन कर प्रदेश के सुखः-समृद्धि के लिए कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संतों का दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। जिन्होंने कड़ी साधना में रत् रहते हुए मौनव्रत का पालन किया। श्री सिंधु अमरधाम आश्रम पूरे सिंधु समाज की आस्था का केन्द्र है। ऐसे पवित्र स्थान पर उपस्थित होकर उन्हें भी गर्व की अनुभूति हो रही है। यह आश्रम श्री सांईलाल दास जी के समर्पण की मिसाल है।
सुश्री उईके ने कहा कि सिंध समाज ने विभाजन का दंश झेला है। स्वतंत्रता के समय ऐसी परिस्थितियां निर्मित हुई कि उन्हें अपना घर-बार सबकुछ छोड़कर अलग-अलग स्थानों में बसना पड़ा। उन्होंने एक नई शुरूआत की और अपनी जीवटता और अपने मेहनत के बलबूते सभी क्षेत्रों में एक मिसाल कायम की। सुश्री उईके ने कहा कि समाज सेवा और दानशीलता की प्रवृत्ति सिंधी समुदाय की बड़ी देन है। गरीबांे के लिए लंगर खोलना, प्यासों को पानी पिलाना, दीन-दुखियों की मद्द करना, ये बड़े काम सिंधी समुदाय के लोग करते हैं। श्री सिंधु अमरधाम आश्रम द्वारा कई जनकल्याणकारी कार्य किये जा रहे हैं, जिनमें निर्धन कन्या विवाह, सामूहिक विवाह, गरीब सहायता कोष्ठ का संचालन जैसे कार्य शामिल है। साथ ही उनके द्वारा कोरोना काल में भी उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं, जो सराहनीय हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नेता प्रतिपक्ष छ.ग. विधानसभा श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि देश के किसी भी कोने में जाये सांईलालदास जी की कीर्ति फूलों की खुशबू की तरह फैली हुई है। वे 40 दिन अखंड तपस्या और मौनधारण करते है इससे उन्हें जो शक्ति मिलती है, उसे मानव कल्याण में लगाते है। उन्होंने कहा कि चालीहो महोत्सव में शामिल होकर लोगों को एक नई उर्जा प्राप्त होगी। कार्यक्रम में सांसद श्री अरूण साव ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक डाॅ. कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक श्री रजनीश सिंह, पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल, राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, छ.ग. गृह निर्माण मण्डल के पूर्व अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, नगर पंचायत बोदरी अध्यक्ष श्री परदेशी धु्रवंशी, पूज्य सिंधी पंचायत चकरभाठा कैम्प के अध्यक्ष श्री राधेश्याम नत्थानी सहित सिंधी समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
बिलासपुरAugust 19, 2026जुआरियों के फड़ में पुलिस का छापा, जो भाग नहीं पाए वही 4 पकड़ाए, नगद, गाड़ी, मोबाइल जप्त
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
