बिलासपुर। मुख्यमंत्री निवास में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा पारंपरिक हर्षोल्लास के बीच धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। सीएम हाऊस से बिलासपुर महापौर रामशरण यादव को पूजा में सम्मीलित होने के लिए नेवता आया। जिसके बाद मेयर यादव रायपुर पहंुच गए। राउत नाचा की पारंपरिक पोषाक में सीएम भूपेश बघेल और महापौर रामशरण यादव ने नृत्य किया। कलाकारों के संग छत्तीसगढ़ी में दोहे कहते दिखे और फिर गड़वा बाजा की धुन पर कदम थिरकते रहे। मुख्यमंत्री बघेल ने हाथ में झुनझुना पकड़कर उनके साथ नाचने लगे तो कलाकार और खुशी का भाव लिए लोक नृत्य कर करते रहें। गोवर्धन तिहार के इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल भी मौजूद थीं। सीएम ने परिवार के सदस्यों के साथ तुलसी, गौरा-गौरी और गोवर्धन पूजा की फिर गौमाता को खिचड़ी खिलाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत , वनमंत्री मोहम्मद अकबर, आदिमजाति विकास मंत्री डॉ प्रेमसाय सिह, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, , राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहें।
00 सीएम बघेल लोक कला और संस्कृति को सहेजने वाले: महपौर
महापौर रामशरण यादव ने बताया कि हमारे मुखिया सीएम बघ्ोल गांव के रिती रिवाजों और लोक संस्कृति को सहेजने वाले जन नेता है। गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में राउत नाचा दल और सुआ नर्तक दल ने आकर्षक धुनों के साथ परंपरागत नृत्य प्रस्तुत किया। तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक वेशभूषा में राउत नर्तक दल के साथ नृत्य में शमिल होकर उनका हौसला भी बढ़ाया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
