छत्तीसगढ़। सुकमा स्थित सीआरपीएफ के लिंगलपल्ली कैंप में एक जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग की है। फायरिंग में चार जवानों की मौत हुई है। साथ ही चार जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फायरिंग करने वाले जवान का नाम रितेश रंजन है। उसे सीआरपीएफ कैंप में कस्टडी में लिया गया है। अब घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है। घटना स्थल पर बस्तर आईजी जा रहे हैं। गोली चलाने वाले जवान को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान रितेश ने विवाद के बाद गोली चलाया है। मगर अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

सुकमा एसपी सुनील शर्मा के अनुसार घटना रात करीब तीन बजकर 25 मिनट की है। फायरिंग की घटना के बाद सीआरपीएफ की तरफ से स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई। गोलीबारी में सात जवानों को गोली लगी थी। दो जवानों की मौत मौके पर ही हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान दो जवानों की मौत हुई है। तीन जवानों को इलाज के लिए रायपुर ले जा रहे हैं। सीआरपीएफ के 50वीं बटालियन का यह कैंप लिंगलपल्ली में है। बताया जा रहा है कि पांच जवानों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। इनमें दो की हालत गंभीर थी, जिनका इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, तीन घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। यह इलाका नक्सल प्रभावित है। यहां जवान नक्सलियों से लोहा लेने के लिए तैनात थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
