रायपुर। राजधानी के एक राईस मिल में जुए का फड़ चल रहा था। पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जुआरियों से पुलिस ने 4 लाख 50 हजार रुपए जब्त किया है।

पुलिस ने थाना नेवरा क्षेत्रांतर्गत किसान राईस मील परिसर में जुआ खेलते 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी, कि थाना नेवरा क्षेत्रांतर्गत किसान राईस मील परिसर में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अंजली गुप्ता द्वारा थाना प्रभारी नेवरा को जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी नेवरा के नेतृत्व में थाना नेवरा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान में जाकर देखने पर पाया गया कि कुछ व्यक्ति ताश पत्ती में रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। टीम के सदस्यों ने राईस मिल में रेड डालकर जुआ खेलते कुल 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। जुआरियों के कब्जे से नगदी 4 लाख 50 हजार 800 रूपये एवं ताश पत्ती जप्त किया है। जुआरियों के विरूद्ध थाना नेवरा में अपराध क्रमांक 438/21 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। रायपुर पुलिस का जुआ के विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।
00 गिरफ्तार आरोपी
(01) मनीष सोनी पिता बनवारी लाल सोनी उम्र-38 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 14 नेवरा रायपुर।
(02) अनिल गांधी पिता स्व. लक्ष्मीनारायण गांधी उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड क्र.11 नेवरा रायपुर।
(03) रोशन शर्मा पिता संतोष शर्मा उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड क्र.14 नेवरा रायपुर।
(04) खिलेश्वर पिता देवदास काठले उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क्र.03 तिल्दा रायपुर।
(05) जितेन्द्र पिता स्व. श्री फूलचंद अग्रवाल उम्र 42 वर्ष साकिन वार्ड क्र.12 नेवरा रायपुर।
(06) अमित अग्रवाल पिता सुरेश अग्रवाल उम्र 39 वर्ष साकिन वार्ड क्र.12 नेवरा रायपुर।
(07) संजय पिता गिरधारी लाल माहेश्वरी उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड क्र.12 नेवरा रायपुर।
(08) मोंटी बजाज पिता राजेश बजाज उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड क्र.16 तिल्दा रायपुर।
(09) राजू राठी पिता राजकुमार राठी उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड क्र.12 बाजार पारा नेवरा रायपुर।
(10) निखील जैन पिता नरेन्द्र कुमार उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड क्र.12 नेवरा रायपुर।
(11) राजू अग्रवाल पिता सीताराम अग्रवाल उम्र 42 वर्ष साकिन नेवरा वार्ड 11 गांधी चैक रायपुर।
(12) दिनेश गुप्ता पिता स्व. चंदूलाल गुप्ता 44 वर्ष साकिन वार्ड क्र.11 नेवरा रायपुर।
(13) सुशील अग्रवाल पिता स्व.श्री किशन लाल जी अग्रवाल उम्र 41 वर्ष साकिन गांधी चैक नेवरा रायपुर।
(14) अरूण अग्रवाल पिता स्व. बसंत लाल अग्रवाल उम्र 50 वर्ष साकिन गांधी चैक नेवरा थाना तिल्दा नेवरा जिला-रायपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 2, 2026घातक हथियार अड़ाकर लूट का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार, गांव वालों ने घेरा तो बाइक छोड़कर भाग गए
बिलासपुरApril 2, 2026जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी दोषी करार, सरेंडर करने हाईकोर्ट ने दिया 3 सप्ताह का समय
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
