बिलासपुर। ठग ने रेलवे में नौकरी लगाने के लिए एक ब्यक्ति से डेढ़ लाख रुपए ले लिए। पैसे लेने के बाद ना तो नौकरी दिला रहा था और ना ही पैसे लौटा रहे थे। चार साल से भटक रहा प्रार्थी पहुंच गया IG रतनलाल डांगी के पास और अपनी ब्यथा सुनाई। IG केवफल पर आज पीड़ित को उसका पूरा पैसा वापस मिल गया।
प्रार्थी गुहाराम धृतलहरे ग्राम पंजी मुरली थाना पामगढ़ के रहने वाले है। इनके दोनो बेटों ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम से परमेश्वर उर्फ गुड्डू लहरे निवासी पामगढ़ को एक लाख पचास हजार रुपए चार वर्ष पूर्व दिया था। लेकिन नौकरी भी नही लगवाया और पैसा वापसी के लिए कहने पर टाल मटोल करते रहता था। जिसके सम्बंध में थाने में शिकायत दिया था पर कोई कार्यवाही नही हो पाई। इस सम्बंध में मदद के लिये पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रतन लाल डांगी से मिलने आये और अपनी व्यथा बताई। प्रार्थी अपराध पंजीबद्ध नही कराना चाहता था वह मात्र अपने पैसे वापस लेना चाह रहा था। तब पुलिस महानिरीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर एवं थाना प्रभारी को इस सम्बंध में कार्यवाही करने और गुहाराम के पैसे तत्काल वापसी करवाने हेतु निर्देशित किया गया। इस पर जांजगीर पुलिस ने अनावेदक परमेश्वर उर्फ़ गुड्डू लहरे को रायपुर से पकड़ कर लाये। इसके बाद प्रार्थी गुहाराम को थाने में बुलाया गया। जहां पर परमेश्वर ने माफ़ी मांगी और पूरा एक लाख पचास हजार रुपए उसे वापस किये। गत चार वर्षों से प्रार्थी गुहाराम परेशान था। पुलिस महानिरीक्षक की सक्रियता से प्रार्थी को पृरे पैसे मिल गए। प्रार्थी भावविभोर होकर आईजी सर को धन्यवाद ज्ञापित करने आया और आईजी सर को त्वरित कार्यवाही और न्याय प्रियता के लिये धन्यवाद दिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
