रायपुर। प्रदेश की सरकार ने तीन साल से डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे डी एम अवस्थी को हटा दिया गया है। उनकी जगह सीनियर आईपीएस अधिकारी अशोक जुनेजा को प्रदेश का नया DGP बनाया गया है। अभी तक वे डीजी (नक्सल ऑपरेशन) की कमान संभाल रहे थे।
बताया जा रहा है की मंगलवार को गृह विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस महकमे के कामकाज को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। उनका गुस्सा डीजीपी डी एम अवस्थी पर फूटा था। फर्जी केसों में जेलों में बंद आदिवासियों की रिहाई वाले प्रकरण की धीमी गति पर मुख्यमंत्री अवस्थी पर भड़क गए थे। हालांकि डीजीपी बदले जाने की सुगबुगाहट लंबे समय से चली आ रही थी। गौरतलब है कि सरकार गठन के बाद 19 दिसंबर 2018 को डी एम अवस्थी को पुलिस महकमे की कमान सौंपी गई थी। कुछ वक्त बाद ही उन्हें बदले जाने की चर्चाएं शुरू हो गई थी, लेकिन तब दो साल से पहले डीजीपी को नहीं हटाए जाने वाली सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन सरकार के लिए अड़चन बन गई थी। डी एम अवस्थी का रिटायरमेंट 2023 में है। उनके पास अभी लंबा वक्त है। राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है, जब किसी डीजीपी को रिटायरमेंट के पहले ही पद से हटाया गया।
1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक जुनेजा सरल, सहज और गंभीरता से अपने काम के लिए पहचाने जाते हैं। सेंट्रल डेपुटेशन पर भी काम करने का अच्छा खासा तर्जुबा उनके हिस्से हैं, जाहिर है, इसका फायदा राज्य पुलिस को मिलेगा। पिछली सरकार के आखिरी वक्त में इंटेलीजेंस चीफ के रूप में भी काम संभाल चुके हैं। जुनेजा रायगढ़ में एडिशनल एसपी और बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में एसपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, खेल संचालक की हैसियत से भी जुनेजा काम कर चुके हैं। पुलिस मुख्यालय में रहते हुए उन्होंने सशस्त्र बल, एडमिनिस्ट्रेशन, ट्रेनिंग जैसी जिम्मेदारी निभाई है। सेंट्रल डेपुटेशन के दौरान जुनेजा नारकोटिक्स में काम कर चुके हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
