बिलासपुर। महापौर रामशरण यादव रेलवे क्षेत्र के पार्षदों और MIC सदस्यों के मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात की। इस दौरान रेल प्रबंधन की ओर से हो रही नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्या पर चर्चा की।

महापौर रामशरण यादव, एमआईसी सदस्य व पार्षद अजय यादव, साई भास्कर, अब्दुल खान, पुस्पेंद्र साहू, सूरज मरकाम को लेकर इनके क्षेत्र में रेलवे द्बारा आ रहे परेशानियों से निराकरण करने को लेकर नवीन सिह के साथ मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय से मुलाकात की। इस दौरान रेलवे के पार्षद एमआईसी सदस्य अजय यादव ने भी रेलवे के विभिन्न मुद्दों को लेकर साई भास्कर के साथ अपनी बात रखी जिसमे प्रमुख रूप से रेलवे कॉलोनी के सभी खराब रोड को बनाने, सिरगिट्टी अंडर ब्रिज एक्सटेंशन कार्य को जल्द चालू करने, लोकों कॉलोनी मरी माई तालाब को डीएमएफ फंड से सरोहर धरोहर योजना के अंतर्गत सौदार्यीकरण कार्य निगम को करने अनुमति देने, इंस्टीट्यूट फुटबाल मैदान में रेलवे पार्षद द्बारा लगाया गया ओपन जीम को रेल कर्मचारियों के परिवारों को लाभ के लिए रेलवे कॉलोनी के सभी पार्कों में ओपन जीम लगाने की अनुमति देने, रेलवे कर्मचारियों एवम उनके परिवारों के सुविधा के लिए कॉलोनी के समस्त जर्जर हो चुके उद्यानों को उन्नयन कार्य पार्षद निधि से करने की अनुमति प्रदान करने, कोविड 19 के बाद से बंद रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल के मेन रोड को खोलने इन सभी कर्मचारी हितैषी मुद्दो पर डीआरएम सहाय ने जल्द ही अपनी टीम से चर्चा कर सहमति प्रदान करने की बात कही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
