कायरों के हमले से कर्नल और उनका पूरा परिवार शहिद, रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार के पुत्र थे कर्नल विप्लव, हमले में कुल 7 जवान शहीद

रायगढ़। मणिपुर में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ का वीर सपूत अपनी पत्नी और बच्चे के साथ शहीद हो गये। आतंकियों ने घात लगाकर कर्नल और उसके परिवार पर उस समय हमला किया जब वो चेकपोस्ट का निरीक्षण करके लौट रहे थे। इस हमले 4 और जवान भी शहीद हुए है। जबकि पांच से अधिक जवानों की इलाज चल रही है।

शनिवार को मणिपुर के कुगा में आतंकियों ने सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में एक कर्नल, उसकी पत्नी और बेटा के अलावा 4 और जवान शहीद हुए है। रायगढ़ के रहने वाले कर्नल विप्लव आज मणिपुर में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए हैं। इस घटना में कर्नल विप्लव के अलावा उनकी पत्नी अनुजा और बेटा अबीर भी शहीद हुए है। घटना आज सुबह करीब 11.30 बजे के आसपास की है। कर्नल विप्लव मणिपुर के कूगा मैं पोस्टेड थे। रोजाना की भांति चेक पोस्ट का निरीक्षण करने के लिए आज भी अपने तीन गाड़ियों के काफिले के साथ निकले हुए थे। लेकिन आज उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद था। जब कर्नल विप्लव का काफिला चेक पोस्ट का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे। उस बीच माओवादी ने घात लगाकर हमला कर दिया। कर्नल की गाड़ियों के काफिले में पहली गाड़ी ब्लास्ट से उड़ गई जबकि बीच की गाड़ी में स्वयं कर्नल और उनका परिवार था ऐसे में ब्लास्ट के बाद दोनों बची हुई गाड़ियों पर माओवादियों ने मोर्टार और गोलियों की बौछार शुरू कर दी। इस हमले में घटनास्थल पर ही कर्नल विप्लव एवं उनकी पत्नी की मौत हो गई। जबकि बीटा गंभीर रूप से घायल था लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी का छोटा बेटा भी अपने बड़े भाई की तरह सेना में ऑफिसर है और मणिपुर में ही पदस्थ है वह 1 दिन पहले ही रायगढ़ पहुंचा हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर वह तुरंत मणिपुर के लिए रवाना हो गया है। कर्नल विप्लव और उनके शहीद हुए परिवार के पार्थिव शरीर को सेना के विशेष विमान द्वारा कल रायगढ़ लाया जाएगा। इस घटना की खबर लगते ही रायगढ़ के हंडी चौक स्थित वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के मकान में रायगढ़ के समूचे पत्रकारों, पुलिस अधिकारी के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक पहुंचने लगे है।
00 मुख्यमंत्री ने कर्नल विप्लव की शहादत को किया नमन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मणिपुर में हुए माओवादी हमले की निंदा की है। इस माओवादी हमले में दैनिक बयार रायगढ़ के सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बहू अनुजा त्रिपाठी एवं पांच वर्षीय पौत्र अबीर त्रिपाठी शहीद हो गए। यह घटना आज पूर्वान्ह 11.30 बजे उस वक्त घटित हुई, जब कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बिहांग को-पोस्ट का विजिट कर वापस लौट रहे थे। सियालसी गांव के पास एम्बुस लगाएं माओवादियों ने हमला कर दिया। जिसमें वे और उनके परिवार के लोग शहीद हो गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माओवादी हमले को कायराना कृत्य करार देते हुए इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। उन्होंने कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *