रायगढ़। रायगढ़ की संसद गोमती साय ने उग्रवादी हमले को कायराना कृत्य करार देते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा है कि कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी श्रीमती अनुजा त्रिपाठी एवं पांच वर्षीय पुत्र अबीर त्रिपाठी के शहीद होने की खबर से अत्यंत दुखित व निःशब्द हूँ। पूर्वोत्तरीय राज्य मणिपुर में माओवादी हमले में देश के संविधान निर्माण समिति के सदस्य पंडित स्वर्गीय किशोरी मोहन त्रिपाठी जी के पौत्र, रायगढ़ से प्रकाशित समाचारपत्र दैनिक बयार के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी एवं भाजपा नेत्री श्रीमती आशा त्रिपाठी के बड़े पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पुत्रवधू श्रीमती अनुजा त्रिपाठी एवं पांच वर्षीय पौत्र अबीर त्रिपाठी के शहीद होने की खबर से अत्यंत दुःखित एवं निःशब्द हूँ। माओवादियों की इस कायराना कृत्य पर देश कभी भी माफ नही करेगा। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी,पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं नन्हे पुत्र अबीर त्रिपाठी की शहादत को नमन करती हूँ।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
