जीपीएम। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लालपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर का डाला प्रवेश द्वार से टकरा गया। इस घटना के बाद प्रवेश द्वार का मलमा ट्रेलर के केबिन में गिर गया जिससे उसमें बैठे ड्राइवर और खलासी की मौके में ही दबकर मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक को गंभीर चोट आई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 के 1583 का चालक विजय कुूमार यादव देर रात गाड़ी को अनलोड कर वापस लौट रहा था। सामान अनलोड करने के बाद चालक ने ट्रेलर के डाले का हाइड्रोलिक नीचे करना भूल गया, और वाहन उठे हुए डाले के साथ ही लेकर रवाना हो गया। बताया जा रहा है कि गौरला से ग्राम लालपुर के स्वागत दवार के पास ट्रेलर पहुंचा, तो तेज रफ्तार ट्रेलर का उठा हुआ डाला सीधे स्वागत दवार से टकरा गया। इस घटना में चालक कुछ समझ पाता इतने में स्वागत द्वार के उपरी हिस्से का कांक्रीट का बड़ा हिस्सा सीधे ट्रेलर के केबिन पर आ गिरा और केबिन के परखच्चे उड़ गये। घटना के वक्त ट्रेलर में तीन लोग सवार थे, जिसमें चालक विजय कुमार यादव सहित एक अन्य सख्स की केबिन के अंदर दबकर मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि तीसरा शख्स गाड़ी के टक्कर के बाद झटके से शीशा तोड़ते हुए बाहर फेका गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए अस्पतला में भर्ती कराया गया है। वही घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर दोनों शव को बाहर निकाल सकी। पुलिस ने इस घटना में मर्ग कायम कर लिया है। वहीं पुलिस देर रात घटित इसघटना है की मुख्य वजह ड्राइवर की लापरवाही मान रही है। पुलिस का मानना है कि रात के वक्त ट्रेलर खाली कर लौटने के दौरान ड्राइवर के लापरवाही में डाला का हाईड्रोलिक डाउन नही किया गया और फिर तेज रफ्तार ट्रेलर का उठा हुआ डाला स्वागत दवार से टकराने के बाद यह घटना घटी और 2 लोगो की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 3, 2026मां ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की कर दी हत्या, पहले गला घोंटा, फिर कीटनाशक पिलाया, इसके बाद फांसी पर लटका दिया
बिलासपुरJuly 3, 2026छात्रा ने की प्रोफेसर की कुटाई, मंगेतर के साथ पहुंची थी कालेज, कारण जानकर रह जाएंगे दंग …
बिलासपुरJuly 3, 2026सलका नवागांव के सहकारी समिति में किया गया वृक्षारोपण
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
