बिलासपुर। महिला से छेड़छाड़, पीछा करना और गाली गलौज करने के साथ धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार में चढ़ते वक़्त फ़ोटो खिंचने से मना करने पर आरोपी युवक ने छेड़छाड़ किया और गाली गलौज की।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि 3 दिसंबर को 40 वर्षीय पीड़ित महिला ने थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई की अपने ड्रायवर से कार निकालने बोली और ड्रायवर जैसे ही कार गली में निकाला, मैं बैठने के लिए गली में आई उसी समय कमल चौबे मेरा फ़ोटो खिंचने लगा। मैं मना की तो उतने में वह उल्टा पुल्टा बोलने लगा और बुरी नियत से मेरा हाथ पकड़ लिया। छेड़खानी करना चालू कर दिया तो मैं हाथ को छुड़ाई तो कमल चौबे मुझे गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी दिया। मैं आगे जाने लगी तब वह मेरा पीछा करने लगा, घटना को मैं अपने पति को बताई और थाने रिपोर्ट दर्ज कराया। अपराध कायम कर विवेचना के दौरान आरोपी कमल चौबे बर्फ कमल चतुर्वेदी उम्र 32 वर्ष शुभम विहार बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना कबूल किया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
