एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त

बिलासपुर। कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामले का खुलासा किया है। चोरी के इन मामलों में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने सोने, चांदी के गहने और नगदी समेत लगभग 5 लाख रुपए का सामान जप्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना कोनी क्षेत्र में 18.08.2026, 10.09.2026 और 15.09.2026 को अलग-अलग स्थानों पर चोरी का मामला सामने आया था। अज्ञात चोरों ने देर रात 3 घरों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी कर ले गए थे। रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक 469/2026, 503/2026 एवं 512/2026 में धारा 331(3), 305(a), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज संकलित कर बारीकी से विश्लेषण किया। फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में अपचारी बालक ने अपने साथियों राहुल यादव, भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया एवं राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू यादव के साथ मिलकर तीनों चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस की टीम ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रात्रि के समय अंधेरे का फायदा उठाकर घरों का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर तीनों मामले में चोरी हुए 1 किलो 190 ग्राम चांदी के आभूषण, 12 ग्राम सोने के आभूषण, 02 मोटरसाइकिल, 01 ओप्पो मोबाइल फोन, ₹6,700 नगद तथा घटना में प्रयुक्त 01 लोहे का सब्बल को पुलिस ने जप्त किया है। जिसकी कीमत 4 लाख 81 हजार 488 रुपए है। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी राहुल यादव, भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया एवं राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया। न्यायालय ने चारों को जेल भेज दिया है। जबकि नाबालिग आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। थाना कोनी पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी के तीन प्रकरणों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चोरी हुए गहनों और अन्य सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है।

00 बरामद सामग्री
1. 1 किलो 190 ग्राम चांदी के आभूषण
2. 12 ग्राम सोने के आभूषण
3. 02 नग मोटरसाइकिल
4. 01 नग ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन
5. ₹6,700/- नगद
6. 01 नग लोहे का सब्बल, घटना में प्रयुक्त
कुल जप्त मशरूका कीमती — ₹4,81,488/-

00 गिरफ्तार आरोपी
1. राहुल यादव, पिता दिनेश यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम घुटकू, महामाया पारा यादव मोहल्ला, कोनी, बिलासपुर।
2. भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया, पिता स्व. इतवारी वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम घुटकू, बस स्टैंड के पास, कोनी, बिलासपुर।
3. राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू यादव, पिता सरजू प्रसाद यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम घुटकू, गोदामपारा, कोनी, बिलासपुर।
4. एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *