अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला की उसके ही भाई ने डंडा मारकर हत्या कर दी है। भाई ने इसलिए अपनी बहन को मार दिया क्योंकि वह रात को लेट से घर आती थी। इसी बात से वह नाराज रहता था। फिर मौका मिला तो शनिवार रात को उसने बहन की हत्या ही कर दी। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि सोहगा खरीपारा गांव में रोड किनारे एक महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने देखा की उसकी स्कूटी भी वहीं पास में पड़ी हुई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछा तो बताया गया कि एक्सीडेंट में महिला की मौत हुई होगी। मगर जिस तरह से शव को फेंका गया था और जिस तरह से शरीर में चोट के निशान थे, इस वजह से पुलिस को उसकी हत्या की आशंका थी।

पुलिस ने इस मामले में जांच तेज की और शव की पहचान की तो पता चला कि महिला का नाम रजनी कुजूर (34) है। वह सोहगा खरीपारा गांव की रहने वाली थी। जिसके बाद पुलिस महिला के घर गई और उसकी मां मनिरा कुजूर से पूछताछ की। जिसमें मनिरा ने शक जताया कि उसकी हत्या उसका ही भाई केन्दा राम कर सकता है। दोनों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था।
पुलिस ने केन्दा राम को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में केन्दा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। केन्दा ने बताया कि उसने ही रजनी की हत्या की थी। रजनी हमेश रात को लेट आती थी। जिसकी वजह से उसकी बदनामी हो रही थी। इसके अलावा जमीन संबंधी भी कुछ विवाद था। इसलिए शनिवार रात को जब वापस घर लौट रही थी तो उसने लाठी से उसके सिर और गले में वार किया था। इससे रजनी की मौके पर ही मौत हो गई थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
