बिलासपुर। कोटा पुलिस ने गतौरी के फार्म हाउस में छापा मारकर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों से 3 लाख रुपए नगद के साथ 5 चार पहिया वाहन जप्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोटा पुलिस को पिछले कई महिने से ग़तीरी के वृंदावन ग्रीन फ़ार्म में जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। यह फार्म हाउस एक तरह से जुआ अड्डा बन गया था। शहर के रसूखदार रोज यहां जुआ खेलने आते थे। लेकिन पुलिस की हिम्मत यहां छापा मारने की नहीं हो रही थी। जब सूचना ऊपर के अधिकारियों को मिली तो कोटा पुलिस ने योजना बनाकर रविवार देर रात छापामार कार्रवाई की। जब CSP सिविल लाइन और SDOP Kota ने पुलिस टिम के साथ छापा मारा तो यहां जुआरियों की महफिल लगी थी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पहली बार फ़ार्म के मालिक और फड़ संचालक मनीष शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ ग़ैर जमानती धारा लगाया गया है। जुआरियों से पुलिस ने नगद राशि 3,80000/-, मोबाइल 11 नग, चार पहिया वाहन 05 कुल क़ीमती 4000000/- रुपए जप्त किया गया है।
00 गिरफ्तार जुआरी
1.रोशन सिंह उम्र 38 साल निवासी ओमनगर थाना सिविल लाइंस बिलासपुर
2 मुन्ना गोयल निवासी राजीव गांधी चौक थाना सिविल लाइंस 982
3 विकास सिंह निवासी दीनदयाल कॉलोनी मंगला
4 मनीष शर्मा शर्मा उम्र 42 साल विद्या नगर तारबहार
5 नीरज शर्मा शर्मा उम्र 42 साल निवासी विद्या नगर थाना तारबहार
6 दीपक अग्रवाल उम्र 37 साल निवासी रामा लाइफ सिटी सकरी
7 चंद्रकिशन अग्रवाल निवासी तखतपुर बिलासपुर
8. मयंक सोनकर उम्र 20 साल निवासी नया बस स्टैंड तिफरा
घटना स्थल
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
