बिलासपुर। बिल्हा पुलिस ने गाड़ियों पर पत्थरबाजी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना मे प्रयुक्त मोसा व ईट, पत्थर जप्त किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अनवर अली पिता मोह. जुम्मन अली उम्र 40 वर्ष निवासी सिटी कोतवाली बलौदा बाजार ने दिनांक 20.04.2026 को थाने में आकर एक लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.04.2026 के 01.00 बजे के मध्य ग्राम झाल मेनरोड मे वाहन क्रमांक सीजी 07 सीबी 0655 ट्रक, पीछे आ रही मेटाडोर एवं बरतोरी के आगे मेन रोड मे स्कार्पियों मे किसी अज्ञात व्यक्ति ने ईंट मारा। इस हमले से वाहन अनियंत्रित होकर रोड किनारे चलने वाले चालको और वाहन मे बैठे व्यक्तियों को गम्भीर चोट आई। वाहन क्षतिग्रस्त हुए। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद निर्देश मिलने पर आरोपी की पतासाजी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टण्डन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा ने टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। संदेहियो की पतासाजी कर मोटर सायकल सवार व्यक्ति पंकत कुमार धु्रव व मोहन निषाद को पकडकर पूछताछ किया तो घटना दिनांक को वाहनों पर ईट व पत्थर फेकना स्वीकार कर लिया। दोनो आरोपीयो को दिनांक 17.05.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपियों के खिलाफ धारा – 110, 103(1), 115(2), 3(5) भा.न्या.सं. के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल. चन्द्राकर, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम, आरक्षक 1210 सुमन चंद्रवंशी की अहम भूमिका रही।
नाम आरोपी – 1. पंकज कुमार पिता कुलेश्वर धु्रव उम्र 21 वर्ष निवासी नयापारा वार्ड क्र. 16 टेंगा थाना नगर जिला धमतरी (छ.ग.)
2. मोहन निषाद पिता देवचरण निषाद उम्र 30 वर्ष निवासी कोहरौदा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
