
बिलासपुर। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल मंगलवार को पुलिस ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे। इसके लिए वे सोमवार को बिलासपुर पहुंच गए। यहां छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कहा कि ओपन यूनिवर्सिटी की शिकायतों पर जल्द करवाई करेंगे। वहां किसी नही तरह की अनियमितता बर्दास्त नही की जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी यूनिवर्सिटी और सरगुजा यूनिवर्सिटी में कुलपति नियुक्ति का मामला प्रक्रियाधीन है। राज्यपाल ने भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है।
श्री पटेल ने कहा कि कोरोना काल के चलते विद्यार्थियों को पठन पाठन निश्चित रूप से प्रभावित हुआ है। हमें कालेज बन्द करना पड़ा। हमें आनलाइन प्लेटफार्म का सहारा लेना पड़ा। निश्चित रूप से यह चुनौती थी। अब सब ठीक होगा। जल्द ही कालेज में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। जब उन्हें ओपन यूनिवर्सिटी की भर्राशाही और आर्थिक अनियमितता की ओर ध्यान आकर्षित किया गया तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि शिकायत आने पर जांच करेंगे और शिकायत सही पाई गई तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पंडित सुन्दर लाल शर्मा विश्वविद्यालय में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बिना अनुमति विदेश भ्रमण..किया गया। शोध छात्रोँ के भविष्य से खिलवाड़ किया गया। अपात्र होने के बाद भी सात छात्रों का पीएचडी कराया गया। नियुक्तियो में ना तो यूजीसी नियम का पालन किया गया। ना ही आरक्षण का ध्यान रखा गया। सवाल के जवाब में उमेश पटेल ने कहा आरोप गंभीर है। इसे हम गंभीरता से लेंगे। मामले की तह तक जाएंगे। पता लगाएंगे आखिर यह सब कैसे हुआ। जब श्री पटेल से यूनिवर्सिटीज में खाली पदों पर भर्ती के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा पीएससी के माध्यम से भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही खाली पदों को भर लिया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
