रायपुर। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बेहद खौफनाक होती जा रही है। प्रदेश में कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार को कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2828 हो गयी। प्रदेश में आज 3 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अभी तक एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 9684 हो गयीहै।
रायपुर में आज 899 नये मरीज मिले हैं। वहीं बिलासपुर में 279 और रायगढ़ में 364 नये मरीज मिले हैं। वहीं दुर्ग में आज 293 नये केस मिले हैं, जबकि कोरोना में आज मरीजों का आंकड़ा 268 व जांजगीर में 142 और जशपुर में 153 नये मरीज मिले हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को कोरोना के 2400 नए मरीज मिले थे। उसमें दुर्ग से 314, राजनांदगांव से 46, बालोद से 8, बेमेतरा से 6, कबीरधाम से 6, रायपुर से 752, धमतरी से 17, बलौदाबाजार से 17, महासमुंद से 9, गरियाबंद से 3, बिलासपुर से 326, रायगढ़ से 247, कोरबा से 122, जांजगीर-चांपा से 126, मुंगेली से 16, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 18, सरगुजा से 55, कोरिया से 54, सूरजपुर से 27, बलरामपुर से 22, जशपुर से 144, बस्तर से 18, कोंडागांव से 3, दंतेवाड़ा से 3, सुकमा से 13, कांकेर से 17, नारायणपुर से 1 और बीजापुर से 10 नए मरीज शामिल है। इसी तरह बुधवार को 1615 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई थी। बुधवार को दुर्ग से 187 मरीज, राजनांदगांव से 36 मरीज, बालोद से पांच, बेमेतरा से एक, कवर्धा से 17 ,रायपुर से 491 मरीज, धमतरी और महासमुंद से 4 मरीज, बलौदा बाजार से 12, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से ढाई सौ ,रायगढ़ से 157 ,कोरबा से 99, जांजगीर चांपा से 63, मुंगेली से आठ, गौरेला पेंड्रा मरवाही से चार ,सरगुजा से 52, कोरिया से 74 मरीज ,सूरजपुर से 33, बलरामपुर से 23 ,जशपुर से 69 ,बस्तर और दंतेवाड़ा से तीन, सुकमा से चार, कांकेर से 9 और बीजापुर से 5 पॉजिटिव जिले हैं।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
