बिलासपुर। घोंघा नदी में बना एनीकट दो महीने में ही भ्रस्टाचार की पोल खोल रहा है। एनीकट में जगह-जगह दरार बन गया है। यही नहीं कई स्थानों से पानी रिस रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि आने वाली बारिश में पूरा एनीकट बह जाय तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

सरकार किसी की भी रहे भ्रस्टाचार के माध्यम से जो लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। भाजपा सरकार के समय सिंचाई विभाग का भ्रस्टाचार किसी से छुपा नही है। सत्ता बदलने के बाद लोगो को लग रहा था कि विभाग में चल रहे भ्रस्टाचार के खेल पर अंकुश लगेगी। लेकिन भ्रस्टाचार के खिलाड़ी इस सरकार में भी अंपायर को अपना कठपुतली बना लिया है। ताजा मामला तखतपुर विकासखंड के घोंघा नदी में बने एनीकट का है। ग्राम पंचायत भिलौनी के मुक्तिधाम के पास बना यह एनीकट दो महीने के अंदर ही भ्रस्टाचार की पोल खोलकर रख दिया है। लगभग चार करोड़ रुपए की लागत से बने इस एनीकट में जगह-जगह दरार साफ दिखाई दे रही है। यही नहीं कई स्थानों से पानी रिस रहा है। यह एनीकट अक्टूबर 2021में बनकर तैयार हुआ हैं। नीरा कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी को इसके निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन ठेका कंपनी ने एनीकट के नींव से लेकर कंगूरा तक के निर्माण कार्य मे घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है। नींव की गहराई भी टेंडर की शर्तों के हिसाब से नहीं बनाया गया है। सबसे ज्यादा खेल नींव में ही खेल गया है। निर्माण के समय विभाग का इंजीनियर कभी मौके पर निगरानी करने नही गया। केवल ऑफिस में बैठकर कागज पुख्ता तरीके से बनाते रहे। इसका नतीजा दो महीने में ही सामने आने लगा है। एनीकट में जगह-जगह दरार आ गई है, दरारों से पानी रिसने लगा है। गांव वालों का कहना है कि जिस उम्मीद से एनीकट बनवाया गया है वह पूरा होता नहीं दिख रहा है। क्योंकि पहली ही बारिश में इसके बह जाने का खतरा है। धन हानि के अलावा जनहानि की संभावना बढ़ गई है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
