बिलासपुर। प्रार्थी मुंशी लाल पस्टारिया पिता स्व. मनोहर लाल पस्टारिया उम्र 78 वर्ष साकिन आयुर्वेदिक अस्पताल के पीछे थाना सरकंडा के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष शिकायत किया कि वह वर्ष 2016 में अपने विवाह संबंधी विज्ञापन समाचार पत्र में दिया था। विज्ञापन के आधार पर अनावेदिका आशा शर्मा उर्फ आरती पिता इंद्राणी शर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी आरटीओ कार्यालय के पास जिला सागर म.प्र. ने मोबाइल नंबर 7297924696 के माध्यम से आवेदक से परिचय हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आशा शर्मा से भोपाल में विवाह सम्पन्न हुआ। शादी के बाद अनावेदिका करीबन 22 माह तक उनके 02 रिस्तेदार राहुल शर्मा व आशीष शर्मा के साथ संपर्क में रही। आवेदक का विश्वास हासिल कर जमीन के दस्तावेज छुडवाने एवं तथा विभिन्न प्रकार के बहानेबाजी कर 13 लाख 69 हजार रू नगदी, सोने चांदी के आभूषण किमती करीबन 65000 रू व उसके स्वामित्व के अल्टो कार क्रमांक सीजी 10 एएफ 1207 किमती करीबन 100000 से कुल जुमला करीबन 1500000 रू को वर्ष 2017 में लेकर फरार हो गई है। आवेदक के शिकायत से आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले की कायमी के पश्चात पुलिस द्वारा लगातार आरोधियों का पतासाजी किया जा रहा था। एसएसपी पारुल माथुर के दिशा निर्देश का पालन करते हुये श्रीमति स्नेहिल साहू ने सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के हमराह चार सदस्यी टीम का गठन कर प्रआर विनोद यादव, प्र.आर. सुनीता अजगले. आर. अविनाश कश्यप एवं आर अशफाक अली को आरोपीगणों के पतासाजी हेतु म.प्र रवाना किया गया।टीम द्वारा आरोपीगणों के पतासाजी के दौरान नीमच से जानकारी मिली की आरोपी महिला आशा शर्मा को राजस्थान के कोटा थाना दादावाडी के अपराध कमांक 331/ 2021 धारा 420, 406, 506, 120बी के मामले में गिरफतार किया गया है। तब टीम ने आशा शर्मा के साथियों का पतातलाश किया गया जो सागर मप्र में छुपे होने की खबर मुखबिर से मिली। टीम द्वारा तत्काल स्थानीय पुलिस के साथ संपर्क कर आशीष शर्मा व राहुल शर्मा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आशा शर्मा को अपनी माँ होना बतया। दोनों ने बताया कि आशा शर्मा अभी तक 06 लोगों से शादी कर धोखाघाडी कर चुकी है। बिलासपुर निवासी मुशीलाल पस्टारिया से भी धोखाधड़ी कर भागने के बात कबूल करने पर आरोपी आशीष शर्मा उर्फ आशीष सिंह पिता सुभाष शर्मा उर्फ दिलीप सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी 14. राजीम नगर तिलिम गांव सरकारी स्कूल के पास थाना गोपालगंज जिला सागर म.प्र. से प्रार्थी के स्वामित्व का अल्टो कार क्रमांक CG 10 AF 1207 चाहन का मूल आर. सी. आशा शर्मा का हस्ताक्षर किया हुआ, भारतीय स्टेट बैंक का 3 नग चेक जिसमें कुल रकम 1,55000/- रू अंकित है को तथा आरोपी राहुल शर्मा उर्फ राहुल सिंह उर्फ ललित सिंह पिता सुभाष शर्मा उर्फ दिलीप सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी 14, राजीम नगर तिलिम गांव सरकारी स्कूल के पास थाना गोपालगंज जिला सागर म.प्र. से नगदी रकम 600/- रू.1 नग मोबाईल कुल जुमला किमती करीबन 259.600/- रू. जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि आशा शर्मा अपने दोनों आरोपी बेटों के सहयोग से इन्दौर, देवास, दुर्ग छग, जयपुर राजस्थान के लोगों से भी शादी कर चोखाघडी किए हैं। आरोपिया आशा शर्मा का राजस्थान कोटा जेल से विधिवत् गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्यवाही करने पर मामले में और चौकाने वाले तथ्यों की खुलासा होने की संभावना है।

गिरफ्तार आरोपी-
1 आशीष शर्मा उर्फ आशीष सिंह पिता सुभाष शर्मा उर्फ दिलीप सिंह उम्र 27 वर्ष सा. 14 राजी नगर तिली गांव सरकारी स्कूल के पास थाना गोपालगंज जिला सागर प्र
2 राहूल शर्मा उर्फ राहूल सिंह उर्फ ललित सिंह पिता सुभाष शर्मा उर्फ दिलीप सिंह उम्र 28 वर्ष सा. 14 राजीम नगर तिली गांव सरकारी स्कूल के पास थाना गोपालगंज जिला सागर म.प्र.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 18, 2026फार्म हाउस में पुलिस का छापा, फड़ संचालक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, लाखों के नगदी समेत चारपहिया जप्त
बिलासपुरMay 17, 20262 पत्थरबाज गिरफ्तार, सड़क में दौड़ने वाले वाहनों पर फेंकते थे ईंट और पत्थर
बिलासपुरMay 17, 2026बैंक अकाउंट किराए पर लेकर साइबर अपराध करने वाले 3 युवक अंबिकापुर से गिरफ्तार, बैंक खातों के खिलाफ अलग अलग राज्यों में दर्ज है 60 से ज्यादा जुर्म
बिलासपुरMay 16, 2026महादेव सट्टा एप के तर्ज पर चल रहा था क्रिकेट का सट्टा, गोवा से सिंडिकेट के 6 सटोरिया गिरफ्तार, खरसिया से जुड़े है तार
